Bharat Express DD Free Dish

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की, पुतिन बोले- तेहरान के हित में हर कदम उठाएंगे

US Israel Iran conflict: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. इस बैठक में पुतिन ने ईरान को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया.

US Israel Iran conflict: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. इस मुलाकात को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. पुतिन ने ईरान को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया, वहीं अराघची ने इसे रणनीतिक साझेदारी की मजबूती का सबूत बताया.

सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

अराघची ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रूस के साथ सबसे ऊंचे स्तर पर बातचीत करना खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि यह इलाका लगातार उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है और ऐसे समय में रूस का साथ मिलना ईरान के लिए बड़ी बात है.

ये भी पढ़ें-‘तुम्हें शर्म आनी चाहिए..’, आखिर महिला पत्रकार पर क्यों झल्ला गए डोनाल्ड ट्रंप? हमलावर के नोट पर दिया जवाब

साझेदारी पर जोर

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि हाल की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि रूस और ईरान की साझेदारी कितनी गहरी और मजबूत है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि जैसे-जैसे दोनों देशों के रिश्ते आगे बढ़ रहे हैं, वे रूस की एकजुटता और डिप्लोमेसी के समर्थन के लिए आभारी हैं.

ये भी पढ़ें-इंडोनेशिया में बड़ा रेल हादसा, 7 की मौत और 81 घायल

अजब-गजब अंदाज में चर्चा

इस मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है. जहां एक तरफ ईरान इसे अपनी कूटनीतिक जीत मान रहा है, वहीं रूस का खुला समर्थन इस रिश्ते को और खास बना रहा है. सोशल मीडिया पर अराघची की पोस्ट को लेकर खूब चर्चा हो रही है और लोग इसे ईरान-रूस की दोस्ती का नया अध्याय बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें-भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक, कहा- विकास के खुलेंगे नए रास्ते

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read