Bharat Express DD Free Dish

‘क्या ट्रंप मर चुके हैं?’, सोशल मीडिया पर अचानक Trump की मौत की खबर क्यों ट्रेंड करने लगी, जेडी वांस ने क्या इशारा किया?

ट्रंप को आखिरी बार इस हफ्ते की शुरुआत में 26 अगस्त को एक कैबिनेट बैठक में देखा गया था. वहीं व्हाइट हाउस ने भी ट्रंप के बारे में किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति की पुष्टि नहीं की है.

Is Trump Dead

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) शनिवार (30 अगस्त) को गूगल सर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टॉप ट्रेंड में रहे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप के निधन की अफवाहें खूब फैल रही हैं. हालांति, इन अटकलों का कोई आधिकारिक आधार नहीं है.

ट्रंप को आखिरी बार इस हफ्ते की शुरुआत में 26 अगस्त को एक कैबिनेट बैठक में देखा गया था. वहीं व्हाइट हाउस ने भी ट्रंप के बारे में किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति की पुष्टि नहीं की है.

हालांकि, ‘क्या ट्रंप मर चुके हैं?’ (Is Trump dead?) और ‘ट्रंप मर चुके हैं’ (Trump is dead) जैसे शब्द इंटरनेट पर ट्रेंड करते रहे.

इंटरनेट पर राष्ट्रपति ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर चिंताओं की बाढ़ सी आ गई. ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं, खासकर हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति के दाहिने हाथ पर चोट के निशान देखे जाने के बाद.

क्या ट्रंप गायब हैं?

डोनाल्ड ट्रंप को आखिरी बार 24 अगस्त को देखा गया था, जब उन्होंने पूर्व एमएलबी पिचर रोजर क्लेमेंस के साथ वर्जीनिया के ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में अचानक पहुंच गए थे. इसके अलावा 26 अगस्त को उन्होंने एक टेलीविजन कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस के कार्यक्रम में शनिवार या रविवार को कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं दिखाया गया. हालांकि, ट्रंप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ट्रुथ सोशल पर लगातार सक्रिय रहे, जहां उन्होंने अपने टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी अदालत के फैसले पर कड़ी आलोचना की. इस आदेश के खिलाफ उनका ताजा पोस्ट शनिवार सुबह किया गया.

ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं

पिछले महीने जब से ट्रंप के हाथ पर चोट के निशान और टखनों में सूजन देखी गई, तब से उनका स्वास्थ्य सुर्खियों में है. चोट के निशान वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर अफ़वाहें फैलने लगीं. कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि पिछले कुछ दिनों में ट्रंप सार्वजनिक रूप से नहीं देखे गए.

हालांकि, व्हाइट हाउस ने चोट के निशान पर कोई बयान दिया है, लेकिन उसने पिछले महीने एक पत्र जारी किया था जिसमें कहा गया था कि ट्रंप को क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी (सीवीआई) का पता चला है. सीवीआई एक स्वास्थ्य स्थिति है जो उम्र और लंबे समय तक खड़े रहने से जुड़ी होती है. आईबी टाइम्स के अनुसार, विशेषज्ञों ने सूजन वाले कोणों के बारे में बताया है कि यह संभवतः एस्पिरिन के नियमित सेवन के कारण हुआ है.

हाल ही में एक इंटरव्यू में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि अगर कोई ‘भयानक त्रासदी’ घटित होती है, तो वे अमेरिकी राष्ट्रपति का पदभार संभालने के लिए तैयार हैं. इसके बाद ऐसी अफवाहें तेज़ हो गईं. हालांकि, वेंस ने ये भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप “अच्छे स्वास्थ्य” में हैं और वे पदभार संभालने के लिए तैयार हैं.


ये भी पढ़ें: NYT ने खोली डोनाल्ड ट्रंप की पोल, पीएम मोदी के सामने फैलाए थे ‘हाथ’; अब हो रही जमकर किरकिरी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read