दुनिया

Israel Gaza War : इजरायली सेना के लिए गाजा में अब सिरदर्द बनी सुरंगें, जल-थल और आसमान से घेराबंदी के बावजूद हमले करता रहेगा हमास!

Hamas’s Tunnels in Gaza: पश्चिमी एशिया में इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन ‘हमास’ के बीच जंग निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. इजरायल (Israel) ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) को चारों ओर से घेरकर चेतावनी दी थी कि लोग उसे छोड़कर निकल जाएं ताकि इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ‘हमास’ को नेस्तानबूद कर सकें. इसके लिए फिलिस्तीनियों को पहले 48 घंटे, फिर 24 घंटे और फिर 3 घंटे का समय दिया गया. यूएन की रिपोर्ट में सामने आया कि इजरायली हमलों और चेतावनी के कारण गाजा की आधी से ज्यादा आबादी पलायन कर चुकी है.

अब इजरायली सेना गाजा में ग्राउंड अटैक की तैयारी में है. इजरायली सेना के आलाधिकारियों का कहना है कि वे सरकार से अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं, अनुमति मिलते ही टैंकों और मिसाइलों से हमला किया जाएगा. सैकड़ों टैंक इजरायल-गाजा बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं..हालांकि अभी पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से उन्हें हरी झंडी नहीं मिली है. अमेरिकी एक्सपर्ट्स की मानें तो इजरायल के लिए जमीनी युद्ध अभियान चलाना काफी मुश्किल है…और इसकी वजह है गाजा में सुरंगों का जाल बिछा होना. हमास के लड़ाके हमला करने के बाद रहस्यमयी सुरंगों में छिप जाते हैं.

हमलों से बचने और रहने के लिए सुंरगों का इस्तेमाल

मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि इजरायली वायुसेना के डर से हमास के लड़ाके सुरंगों में छिप गए हैं..उन्होंने बंधक बनाए गए नागरिकों को भी सुरंगों में छिपा लिया है..कुछ सुरंगों को बीते सालों में इजरायली सेना ने नष्ट भी कर दिया था. मगर, हमास के हमलावरों का कहना है​ कि गाजा में इतनी सुरंगें हैं..जिन्हें नष्ट करना इजरायल के लिए नामुमकिन है. हमास के नेतृत्व के हवाले से एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि इजरायल हमास की केवल 5 सुरंगों को ही नष्ट कर सका है. यदि वाकई ऐसा है, तो अब इजरायल का गाजा पट्टी पर कब्जा उसकी मुश्किलें ही बढ़ाएगा.

जब तक सुरंगों का जाल बिछा है, हमास खत्म नहीं होगा!

इजरायली डिफेंस एक्सपर्ट कह रहे हैं कि हमास को नष्ट तभी किया जा सकता है, जब गाजा में घुसकर पूरी ताकत से जमीनी अभियान चलाया जाए. क्योंकि, गाजा पट्टी में जो सुरंगों का जाल बिछा है, उसकी आड़ में गाजा से इजरायल पर हमेशा हमले होते रहेंगे. बताया जाता है कि गाजा में सुरंगें खोदने का सिलसिला 1980 के दशक से है. और, इसकी वजह ये थी कि इजरायल ने जल, थल और आकाश तीनों ओर से गाजा पट्टी पर सख्त पहरा लगा दिया. उन्होंने सभी मार्गों को निगरानी में लिया.

यह भी पढ़िए: अकेला Israel कैसे है अरबों देशों पर भारी? इन 5 वजहों से बना सुपरपावर

बाइडेन नहीं चाहते कि गाजा पर हो कब्जा

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इजरायल को चेताया है. बाइडेन का कहना है कि गाजा को कब्जाने इजरायल के लिए बड़ी गलती साबित हो सकती है, हालांकि बाइडेन ने यह भी कहा है कि हमास को नष्ट करना जरूरी है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

2 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

6 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

23 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

31 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

35 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

1 hour ago