Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Afghanistan Blast: जुमे की नमाज के बीच मस्जिद में विस्फोट, 15 नमाजियों की मौत, तालिबान के बलगान में कोहराम

Afghanistan News: अफगानी मस्जिद में आज जुमे की नमाज के समय जोरदार धमाका हुआ, जिससे काफी नुकसान हुआ है. धमाके में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 15 लोग मौके पर ही मारे गए हैं.

Afghanistan Mosque Blast

अफगानिस्तान पर अब तालिबानी शासन है. वहां कहीं न कहीं हमले होते रहते हैं.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Afghanistan Blast Today: आज दुनियाभर में मुस्लिम अनुयायियों ने अपनी-अपनी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की. इस बीच पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान की एक मस्जिद बम धमाके से दहल गई. यहां तालिबान के आधिपत्य वाले बलगान प्रांत में जमान मस्जिद (Zaman Mosque Blast) में हुए धमाके में 15 नमाजियों के मारे जाने की खबर है. काफी लोग घायल भी हुए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां मस्जिद में बम विस्फोट हुआ, वो शिया समुदाय की बहुलता वाला इलाका है. शिया और सुन्नी समुदायों के बीच हमेशा से कटुता रही है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया, ‘यह विस्फोट एक शिया मस्जिद में हुआ. मौके पर जुटे अधिकारी घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं. राहत और बचाव अभियान जारी है. अब हालांकि किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

दो दर्जन घायल नमाजियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया

एक अफगानी न्यूज पोर्टल पर बताया गया कि 40 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. जिनमें से 27 अब तक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं. खबर में बताया गया कि यह विस्फोट शहर के पीडी 17 इलाके में स्थित सिद्दीकिया मस्जिद में हुआ है. इस विस्फोट में एक प्रमुख मौलवी की भी मौत हो गई. बहरहाल, मृतकों के शवों को दफनाने के लिए एकत्रित किया जा रहा है.

यह भी पढ़िए: जब देखते ही देखते उफनती बागमती में समा गई थी ट्रेन की 7 बोगियां, 300 लोगों की हुई थी मौत, कभी नहीं मिले सैकड़ों लापता यात्री !

अगस्त 2021 में काबुल पर काबिज हुआ तालिबान

बता दें कि अफगानिस्तान पर अभी तालिबान की सत्ता है, यह चरमपंथी मुस्लिमों का समूह है, जिसे कभी अमेरिका ने आतंकी संगठन बताया था. तालिबान ने अलकायदा से हाथ मिला लिया था, जिसके बाद अमेरिका ने काबुल से तालिबानी सत्ता को उखाड़ फेंका था. अगस्त 2021 में अमेरिकी सेनाएं अफगानिस्तान को छोड़कर गईं तो तालिबान फिर से काबुल की सत्ता पर काबिज हो गया. ऐसे में पहले से ही गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे देश में बम धमाकों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है. कुछ समय पहले काबुल में हुए एक बम धमाके में प्रमुख तालिबानी नेता की मौत हो गई थी. मारे गए उस नेता की पहचान रहीमुल्ला हक्कानी के रूप में की गई थी.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital