दुनिया

US Immigration Visa: अमेरिका जाना चाहते हैं आप? वीजा को लेकर बाइडेन सरकार ने दी खुशखबरी, इस नियम से होगा फायदा

US Immigration Visa Services: दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक अमेरिका जाने और वहां रहने की ख्‍वाहिश बहुतों की होती है. यदि भी वहां के वीजा का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. जो बाइडेन के अगुवाई वाली अमेरिकी सरकार ने हाल ही में वहां भारतीय प्रवासियों को ध्यान में रखते इमिग्रशेन सर्विसेस यानी आव्रजन प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं जिससे ग्रीन कार्ड की बाट जोह रहे हजारों भारतीयों को राहत मिलेगी.

अमेरिका ने घोषणा की है कि वह कुछ गैर-अप्रवासी श्रेणियों (ग्रीन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे लोगों सहित) को 5 साल के लिए रोजगार प्राधिकरण कार्ड प्रदान करेगा जिससे वहां पर रहने वाले लोगों को सहूलियत होगी. अभी तक भारत से अमेरिका जाने के लिए दूसरे देशों के लोगों को कठिन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है और कई नियम कायदों का भी पालन करना होता है. अमेरिकी कंपनियों से एक बार नौकरी के लिए ऑफर लेटर मिलने के बाद कि सबसे बड़ी प्रक्रिया वहां का ग्रीन कॉर्ड पाने मिलने की होती है. इस प्रक्रिया में लोगों को कई तरह की जांच और इंटरव्यू से गुजरना होता है. अमेरिका अभी तक सिर्फ 3 साल तक के लिए ही ऐसे वीजा जारी करता था, जिनको तीन साल बाद रिन्यू कराना होता था, हालां‍कि मोदी सरकार के आग्रह के अब यह नियम बदल गए हैं.

5 सालों के लिए मिलेगी वीजा की सुविधा

अमेरिकी सरकार ने वीजा-नियमों में सुधार करते हुए 3 साल के पीरियड को बढ़ा दिया है और कहा है कि अब यह सुविधा एक बार सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच सालों तक के लिए मिलेगी. इस प्रक्रिया के बढ़ने से अमेरिका के इस इमीग्रेशन विभाग पर भी असर पड़ेगा. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, उनके पास हर महीने लाखों आवेदन आते हैं जिनके निस्तारण में काफी समय लगता है. हालांकि, नए नियम के लागू होने से उनके काम पर 20% बोझ कम हो जाएगा.

अमेरिका में क्या होता है ग्रीन कार्ड?

ग्रीन कार्ड अमेरिकी सरकार का आधिकारिक निवासी कार्ड है. अमेरिका दुनिया के कई देशों को अस्थायी रूप से अप्रवासी कार्ड जारी करता है. इस कार्ड के जरिए आप अमेरिका में कई सालों तक रह सकते हैं. बताया जा रहा है कि भारत से अमेरिका में इस कार्ड को पाने के लिए 11 लाख लोगों ने आवेदन किया हुआ है. जुलाई के महीने में बाइडेन प्रशासन ने अमेरिका में काम करने और रहने के लिए ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए कार्ड से जुड़े नियमों में ढील दी थी. उन्होंने गाइडलाइन जारी करते हुए जानकारी दी कि अमेरिका में अनिवार्य परिस्थितियों के दौरान इम्प्लॉयमेंट अथॉरिटी डॉक्यूमेंट (EAD) के लिए नए एप्लिकेशन के लिए पात्रता मानदंड के तहत हजारों भारतीय पेशेवरों को मदद मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़िए: मानवता पर वज्रपात, सिर्फ कठपुतली है हमास

1,40,000 ग्रीन कार्ड जारी करने का था प्रावधान

अमेरिका में अप्रवासन कानून के तहत हर साल लगभग 1,40,000 रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड जारी करने का प्रावधान था. हालांकि, भारतीय चाहते हैं कि ये संख्‍या बढ़नी चाहिए. अमेरिका में रहने वाले बहुत-से भारतीय पेशेवर ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं. जो कि एक ऐसा दस्तावेज है, जो सबूत होता है कि कोई भी व्यक्ति अमेरिका का निवासी है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

6 minutes ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

25 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

42 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

2 hours ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

2 hours ago