दुनिया

Israel Hamas War: IDF का Hermes 450 Drone बरपा रहा गाजा में हमास के ठिकानों पर कहर, सैकड़ों आतंकियों समेत 60 कमांडर मारे

Israeli Drone Attack on Gaza: पश्‍चिम एशिया में इजरायल और हमास की जंग शुरू हुए एक महीना से ज्‍यादा हो चुका है. इस जंग में अब तक 10 हजार से ज्‍यादा लोगों की जानें गईं हैं. 7 अक्‍टूबर की सुबह गाजा से आए हमास के आतंकियों ने इजरायल के सीमावर्ती इलाकों में अचानक हमला बोला था, उन्‍होंने सैकड़ों लोगों को अगवा भी कर लिया था. तब से इजरायली डिफेंस फोर्सेस गाजा पर एयरस्‍ट्राइक्‍स कर रही हैं, वहां सैनिकों के जमीनी हमलों के अलावा ड्रोन से भी आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया जा रहा है.

अब तक हमास के 60 कमांडरों को मारा गया

इजरायली डिफेंस फोर्सेस की ओर बताया गया है कि गाजा में जमीनी हमले में हमास की 130 सुरंगें तबाह कर दी गई हैं. हमास के 60 कमांडरों को मारा जा चुका है. वहीं, हवाई हमलों में 700 से अधिक ठिकानों को ध्‍वस्‍त कर दिया गया है. गाजा चीफ को भी बंकर में अलग-थलग किया जा चुका है. पता चला है कि हमास के आतंकियों को मौत के घाट उतारने के लिए Hermes 450 Drone का इस्‍तेमाल किया जा रहा है. यह ऐसा ड्रोन है जो सुरंगों में छिपे आतंकियों को भी मार गिराता है.

एलबिट हर्मेस 450 ड्रोन बना आतंकियों का काल

द टाइम्‍स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने Hermes 450 Drone से हमास के सैकड़ों आतंकियों और उनकी सुरंगों की खोज की है और उन्‍हें नष्‍ट किया है. इस ड्रोन में इलेक्ट्रोऑप्टिकल, इंफ्रारेड सेंसर्स लगे हैं. जिनकी मदद से ये कम्यूनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस, सिंथेटिक अपर्चर राडार, ग्राउंड मूविंग टारगेट इंडीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर या हाइपरस्पेक्ट्रल सेंसर्स का इस्तेमाल करता है. बताया जाता है कि इस ड्रोन को लंबे समय वाले टैक्टिकल मिशन के लिए ही बनाया गया है. यह एक बार में कम से कम 20 घंटे तक उड़ान भर सकता है.

यह भी पढ़िए: Israel Hamas War: लड़ाई में कम पड़ने लगे हथियार, इजरायली तोपों के गोले खत्म हो रहे, हमास के लिए हथियार बनाने वाला कमांडर ढेर

इतना खास है इजरायल का यह ड्रोन

Hermes 450 Drone का संचालन इजरायली वायुसेना करती है. इसकी लंबाई 20 फीट और वजन करीब 550 किलोग्राम है. इस ड्रोन में 180 किलोग्राम वजन की मिसाइल, रॉकेट या बम ले उड़ान भरने की कैपेबिलिटी है. इस ड्रोन की अधिकतम स्पीड 176 किलोमीटर प्रतिघंटा है. हालांकि, गाजा में इसकी स्‍पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटे के आस-पास रखकर हमले किए जा रहे हैं. यह ड्रोन इतना अच्‍छा है कि इसका इस्तेमाल ब्राजील, जॉर्जिया, इजरायल, इंग्लैंड और अमेरिका की एजेंसियां भी करती हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

7 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

38 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

52 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago