दुनिया

पाकिस्तान में खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह की मौत, भिंडरावाले से था कनेक्शन

पाकिस्तान में खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत हो गई है. आतंकी लखबीर सिंह की मौत 2 दिसंबर को ही हार्ट अटैक से हो गई थी. लेकिन उसके मरने की खबर को दबा दिया गया था. 72 साल के लखबीर सिंह रोडे का पाकिस्तान में सिख रीति रिवाज से अंतिम संस्कार बेहद ही गोपनीय तरीके से कर दिया गया. पाकिस्तान में छिपकर बैठा यह आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था.

KLF का मुखिया था रोडे

प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का वह मुखिया भी था और पाकिस्तान नें बैठकर इसका संचालन करता था. भारत से भागकर वह पाकिस्तान में अपनी जिंदगी गुजार रहा था. गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत वह एक ‘व्यक्तिगत आतंकवादी’ के रूप में लिस्टेट था. जिसके बाद वह चोरी छिपे पाकिस्तान में भागकर रह रहा था. एनआईए ने लखबीर सिंह रोडे पर साल 2021 में लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट की योजना बनाने का आरोप लगाया था.

लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति हुई थी जब्त

बता दें कि पंजाब में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इसी साल लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति भी जब्त की थी. लखबीर सिंह को पाकिस्तान में आईएसआई का संरक्षण प्राप्त था. पंजाब की खुफिया एजेंसियों ने इस बात का इनपुट भी दिया था कि रोडे पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कई स्लीपर सेल को भी तैयार कर रखा था. एनआईए की टीम ने लखबीर सिंह रोडे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी भारत में कई संपत्तियों को सील करते हुए नोटिस चस्पा कर रखा था.

इसे भी पढ़ें: Nithyananda Paraguay: भगोड़े नित्यानंद के कथित राष्ट्र ‘कैलासा’ के साथ डील पड़ी महंगी, इस देश ने अपने अधिकारी पर लिया एक्शन

भाई ने की मौत की पुष्टि

मिली जानकारी के अनुसार लखबीर सिंह के भाई और अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने उसके मौत की पुष्टि की है. पाकिस्तान में उसकी मौत की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उनके भाई का सोमवार को पाकिस्तान में अंतिम संस्कार किया जा चुका है. अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के समय रोडे चर्चा में आया था. अमृतपाल सिंह ने रोडे के गांव में पनाह ली थी.

Rohit Rai

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

28 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

31 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago