लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
कांग्रेस नेता दिग्विवजय सिंह
Digvijay Singh on EVM: मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश में पार्टी की करारी हार हुई है. बीजेपी को बंपर वोट मिले और उसने 163 सीटें अपने नाम की हैं. वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो उसे सिर्फ 66 ही सीट मिल पाई. इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी की EVM पर सवाल खड़े दिए हैं. दिग्विजय सिंह ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई ट्वीट्स के जरिए बताया था कि इस पोस्टल बैलट के जरिए कांग्रेस को 199 सीटों पर जीत मिल रही है. वह बीजेपी से आगे है. उन्होंने पोस्टल बैलट के आंकड़े भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वियज सिंह के मुताबिक, किसी चिप वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन को हैक किया जा सकता है. इसके बाद उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा की बात करते हुए कहा कि इसका समाधान हम सभी राजनीतिक दलो को करना होगा.
मध्यप्रदेश चुनाव के नतीजे आने के एक दिन बाद से दिग्विजय सिंह काफी सक्रिय हो गए. 4 तारीख की शाम को उन्होंने कई ट्वीट्स किए और बैटल पेपर के माध्यम कांग्रेस को जीतता हुआ दिखा दिया. इसके बाद उन्होंने आज सुबह ट्वीट करते हुए EVM पर सवाल खड़ा कर दिया. कांग्रेस नेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि- चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है. मैंने 2003 से ही ईवीएम द्वारा मतदान का विरोध किया है. क्या हम अपने भारतीय लोकतंत्र को पेशेवर हैकरों द्वारा नियंत्रित करने की अनुमति दे सकते हैं! यह मौलिक प्रश्न है जिसका समाधान सभी राजनीतिक दलों को करना होगा। माननीय ईसीआई और माननीय सर्वोच्च न्यायालय क्या आप कृपया हमारे भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करेंगे?
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस सवाल को बुनियाद सवाल बताते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों को विचार करना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने भारतीय निर्वाचन आयोग और सुप्रीम कोर्ट से भी सवाल किया कि क्या वह लोकतंत्र को बचा सकते हैं.
गौरतलब है कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने पोस्टल बैलट के आंकड़े सोशल मीडिया पर स्क्रीन शॉट के साथ शेयर किए थे, जिसमें 199 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही थी. उन्होंने पोस्टल बैलेट के द्वारा मिले मतदानों की जानकारी साझा की थी.
कांग्रेस नेता ने एक्स पर लिखा कि- Postal ballots के ज़रिए कांग्रेस को वोट देने वाले और हम पर भरोसा जतानेवाले सभी मतदाताओं का धन्यवाद! तस्वीरों के आंकड़ों में एक प्रमाण है जो यह बताता है कि पोस्टल बैलेट के ज़रिए हमें यानी कांग्रेस को 199 सीटों पर बढ़त है. जबकि इनमें से अधिकांश सीटों पर ईवीएम काउंटिंग में हमें मतदाताओं का पूर्ण विश्वास न मिल सका. यह भी कहा जा सकता है कि जब तंत्र जीतता है तो जनता (यानी लोक) हार जाती है. हमें गर्व है कि हमारे ज़मीनी कार्यकर्ताओं ने जी जान से कांग्रेस के लिए काम किया और लोकतंत्र के प्रति अपने विश्वास को पुख़्ता किया.
उन्होंने आगे सवाल करते हुए लिखा कि अब कुल 230 सीटों के आंकड़े आपके पास हैं. पोस्टल बैलेट के ज़रिए कांग्रेस और बीजेपी को पड़े वोटों की संख्या विश्लेषण के लिए प्रस्तुत है सोचने की बात यह है कि जब जनता वही है तो वोटिंग पैटर्न इतना कैसे बदल गया?
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…