लाइफस्टाइल

एक्सपर्ट से जानें उम्र के अनुसार कितना खाएं ड्राई फ्रूट्स

Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से हमारे शरीर में जरुरी पोषक तत्वों की कमी दूर होती है. ड्राई फ्रूट्स खाने से हमारी स्किन, हार्ट और अन्य अंग ढंग से काम करते हैं पर आप किसी भी सेहतमंद चीजों का सेवन गलत तरीके से नहीं कर सकते. ड्राई फ्रूट्स में इतने गुण होने के बाद भी आपको एक साथ दिन में ज्यादा नट्स का सेवन नहीं करना चाहिए इससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है.

लेकिन यहां सवाल यह है कि ड्राई फ्रूट्स कितनी मात्रा में खाना चाहिए हर किसी को इसकी अलग-अलग मात्रा में लेने की जरूरत होती है. इतना ही नहीं बच्चों, बड़ों और बूढ़ों के शरीर की जरूरतें अलग-अलग होती हैं. इसलिए हर उम्र के लोगों को ड्राई फ्रूट्स अपनी उम्र के हिसाब से खाना चाहिए. तो आइए जानते है किस उम्र के लोगों को कितने ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए.

उम्र के अनुसार कितना खाएं ड्राई फ्रूट्स?

हम सभी को नट्स का सेवन करना अच्‍छा लगता है पर क्‍या आपको पता है क‍ि एक द‍िन में आपको क‍ितने नट्स खाने चाह‍िए? नट्स में न्‍यूट्र‍िशन की भरपूर मात्रा होती है, इसे कैरी करना भी आसान होता है इसल‍िए आप कभी भी ड्राय फ्रूट्स खा सकते हैं.

एक्सपर्ट का कहना है कि 2 साल से कम उम्र के बच्चों का पाचन तंत्र अभी पूरी तरह से विकसित नहीं होता है इसलिए उन्हें सॉलिड फूड हजम करने में परेशानी हो सकती है. ड्राई फ्रूट्स इतने कड़े और ठोस होते है जिसकी वजह से बच्चो को हजम करना मुश्किल हो जाता है. इससे बच्चों को उल्टियां आ सकती हैं. इसलिए बेहतर होगा कि 2 साल से कम उम्र के बच्चों को ड्राई फ्रूट्स नहीं दिया जाए.

ये भी पढ़ें:पसीने से बेहाल रहने वालों को हो सकती है ये बीमारी, जानें इसका कारण

6 से 12 साल की आयु के बच्चे

जब बच्चा ठोस आहार लेना शुरू कर दे, तो आप उसे ड्राई फ्रूट्स दे सकते हैं. ऐसा लगभग 6 से 12 साल की आयु के बच्चे की उम्र से किया जा सकता है. हालांकि, दांत आने में थोड़ा और वक्त भी लग सकता है. इस स्थिति में आप ड्राई फ्रूट्स को पाउडर के रूप में बच्चे को दे सकती हैं. सभी बच्चों की विकास दर अलग-अलग होता है, इसलिए सावधानी के लिए बच्चे को ड्राई फ्रूट खिलाना शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर से पूछ लेना चाहिए. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चा ड्राई फ्रूट्स का सेवन बड़ों की देखरेख में ही करे.

13 से 19 साल के बच्चे

13 से 19 साल के बच्चे प्रतिदिन 1 कप या उससे कम कप ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं. जैसे – किशमिश, बादाम, काजू, अखरोट आदि. ये उनके स्वस्थ विकास में मदद करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

10 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

14 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

20 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

2 hours ago