Bharat Express DD Free Dish

‘खेल की बात, पीएम मोदी के साथ!’ 27 अगस्त को 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया संवाद

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम में युवा एथलीटों से संवाद करेंगे.

khelo india

प्रधानमंत्री मोदी युवाओं और ओलंपिक खिलाड़ियों के साथ संवाद करते हुए

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 (National Sports Day) के पावन अवसर पर देश के युवा एथलीटों, खेल प्रेमियों और भावी कर्णधारों को एक अभूतपूर्व मंच मिलने जा रहा है. आगामी 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘खेलो इंडिया संवाद: खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ (Khelo India Dialogue) कार्यक्रम के तहत देश भर के युवा एथलीटों और युवा लीडर्स को वर्चुअली संबोधित करेंगे.

बता दें  देश के 1,500 से अधिक शीर्ष शिक्षण संस्थानों में एक साथ आयोजित होने वाला यह भव्य कार्यक्रम भारत के खेल इको सिस्टम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और 2036 ओलंपिक के सपनों को साकार करने में एक मील का पत्थर साबित होने वाला है.

देश के 1500 शीर्ष संस्थानों में एक साथ गूंजेगी ‘खेल की बात’

इस ऐतिहासिक पहल के तहत देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान जैसे IITs, IIMs, NITs, AIIMS, प्रमुख मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय विश्वविद्यालय एक साथ एक मंच पर जुड़ेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से होगी, जिसके तुरंत बाद सभी 1,500+ भाग लेने वाले संस्थानों में भौतिक (Physical) सत्र और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

इस विशाल आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश के उदीयमान एथलीटों, छात्रों, नीति-निर्माताओं और खेल जगत के दिग्गजों को एक साथ लाकर भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने की रूपरेखा तैयार करना है.

2036 ओलंपिक का रोडमैप हो रहा तैयार

‘खेलो इंडिया संवाद’ के तहत मुख्य रूप से चार बड़े और दूरगामी विषयों पर मंथन किया जाएगा:

ग्रासरूट स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर: जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं, कोचिंग और प्रतियोगिताओं के स्तर को विश्वस्तरीय बनाना.

2036 ओलंपिक का विजन: साइंटिफिक टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (वैज्ञानिक प्रतिभा खोज) के जरिए नन्हीं प्रतिभाओं को तराशना और ओलंपिक के लिए तैयार करना.

युवा नेतृत्व और शासन: खेल प्रबंधन और देश के विकास में युवाओं की भागीदारी और लीडरशिप को बढ़ावा देना.

भविष्य-उन्मुख कौशल व राष्ट्र निर्माण: युवाओं में Volunteering (स्वयंसेवा), स्किल डेवलपमेंट और ‘विकसित भारत’ के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाना.

दिग्गज दिग्गज खिलाड़ी करेंगे युवाओं का मार्गदर्शन

इस राष्ट्रव्यापी संवाद कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि देश का मान बढ़ाने वाले महान खेल सितारे युवाओं के बीच मौजूद रहेंगे. सायना नेहवाल, दीपा करमाकर, गगन नारंग, पीआर श्रीजेश, मैरी कॉम, बाईचुंग भूटिया, पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी, मीराबाई चानू और पीटी उषा जैसी खेल हस्तियां विभिन्न संस्थानों में व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर छात्रों के साथ संवाद करेंगी. ये दिग्गज खिलाड़ी अपनी असफलताओं, संघर्षों और ओलंपिक तक के स्वर्णिम सफर की कहानियां साझा करेंगे.

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और राज्यों के खेल मंत्री भी अलग-अलग स्थानों पर इस संवाद का हिस्सा बनेंगे. युवाओं को भविष्य में भी इस क्रांति से जोड़े रखने के लिए ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज़’ और ‘MY Bharat Portal’ पर रजिस्ट्रेशन के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read