Bharat Express DD Free Dish

लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक अमीर हमज़ा लाहौर में रहस्यमयी रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ नेता अमीर हमज़ा रहस्यमयी हालत में घायल पाए गए हैं. इस घटना ने पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्कों की आंतरिक असुरक्षा और संभावित आपसी टकराव को उजागर कर दिया है.

Aamir Hamza injured

पाकिस्तान के लाहौर से बड़ी खबर सामने आई है जहां आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का सह-संस्थापक और वरिष्ठ नेता अमीर हमज़ा अपने आवास पर रहस्यमयी रूप से घायल हो गया हैं. उसे गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना को लेकर पाकिस्तानी पुलिस पूरी तरह clueless नजर आ रही है और अब तक हमले की वजह या हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है.

कौन है आतंकी आमिर हमजा?

अमीर हमज़ा न केवल लश्कर-ए-तैयबा का वैचारिक चेहरा माना जाता है, बल्कि वह संगठन के मुखिया हाफिज सईद और उसके करीबी सहयोगी अब्दुल रहमान मक्की का बेहद करीबी भी है. गौरतलब है कि हाफिज सईद और मक्की दोनों को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित किया गया है.

योजनाबद्ध तरीके से किया गया हमला

सूत्रों के अनुसार, अमीर हमज़ा के घर पर यह हमला बेहद योजनाबद्ध तरीके से किया गया, जिससे पाकिस्तान में सक्रिय अन्य आतंकी नेटवर्क और संगठनों में भय और बेचैनी का माहौल फैल गया है. इस रहस्यमयी घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्कों की आंतरिक असुरक्षा और संभावित टकराव को उजागर किया है. साथ ही यह सवाल भी उठता है कि क्या यह हमला बाहरी एजेंसियों का काम है या आतंकी संगठनों के बीच आपसी दरार का नतीजा.

पाकिस्तान सरकार और खुफिया एजेंसियों पर टिकी निगाहें

इस पूरे मामले को लेकर अब निगाहें पाकिस्तान सरकार और खुफिया एजेंसियों पर टिकी हैं, जो अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read