India Slovakia agreements: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14-15 जून 2026 को स्लोवाकिया का दौरा किया. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का स्लोवाकिया का पहला दौरा था. इस दौरान दोनों देशों ने अपने रिश्तों को कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप तक बढ़ाने का फैसला किया.
गर्मजोशी भरा स्वागत
ब्रातिस्लावा में हुए संयुक्त प्रेस बयान में पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको को उनके स्वागत के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने फिको को भारत का करीबी दोस्त बताया और कहा कि उनकी प्रतिबद्धता ने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है.
रिश्तों को नई दिशा
पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों के लिए ऐतिहासिक है. उन्होंने इस मौके पर रिश्तों को और बेहतर बनाने की घोषणा की और इसे साझा भरोसे और साझा प्राथमिकताओं का प्रतीक बताया.
मुख्य समझौते
इस दौरे में 11 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.
- भारत और स्लोवाकिया ने श्रमिकों की आवाजाही को बढ़ावा देने के लिए नया समझौता किया.
- दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) पर हस्ताक्षर किए.
- डिजिटल टेक्नोलॉजी साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी.
- उच्च शिक्षा और शोध में सहयोग बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए.
- फिल्म और टीवी सहयोग के लिए ऑडियो-विजुअल क्रिएशन पर समझौता हुआ.
- स्लोवाकिया के कोसिसे तकनीकी विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चेयर स्थापित करने का फैसला लिया गया.
- क्वांटम कम्युनिकेशन और क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी.
- आयुष मंत्रालय और स्लोवाक हेल्थ स्पा के बीच समझौता हुआ.
- IIT दिल्ली और स्लोवाक टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने छात्र विनिमय, छात्रवृत्ति और संयुक्त शोध कार्यक्रमों पर समझौता किया.
- दोनों देशों के टूर ऑपरेटर संगठनों ने पर्यटन सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई.
- इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी और स्लोवाक एकेडमी ऑफ साइंसेज के बीच वैज्ञानिक सहयोग का समझौता हुआ.
तीन बड़ी घोषणाएं
- भारत और स्लोवाकिया ने रिश्तों को कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप तक बढ़ाने की घोषणा की.
- आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त कार्य समूह बनाया जाएगा.
- नागरिक सेवाओं व वीजा मामलों में सहयोग के लिए कॉन्सुलर डायलॉग शुरू होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
