Pakistan News: पाकिस्तानी इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद अपने एक विवादित बयान के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह घिर गए हैं. डिलीवरी के बाद महिलाओं की शारीरिक स्थिति और पति-पत्नी के संबंधों को लेकर दिए गए उनके बयान पर पाकिस्तानी अभिनेत्रियों और आम जनता का गुस्सा फूट पड़ा है.
मुफ्ती तारिक मसूद ने अपने बयान में कहा कि बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को ब्लीडिंग के कारण शारीरिक संबंध से दूर रहना पड़ता है, लेकिन पुरुषों को ब्लीडिंग नहीं होती तो वे 40 दिन तक सब्र क्यों करें. इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और संवेदनहीन बताते हुए नादिया हुसैन और याशमा गिल जैसी नामचीन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है. सोशल मीडिया पर आम जनता भी उनकी इस मानसिकता पर सवाल उठा रही है.
मुफ्ती तारिक मसूद का आपत्तिजनक और विवादित बयान
पाकिस्तान के मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद अपने हालिया बयान को लेकर भारी विवादों में फंस गए हैं. उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और प्रसव (डिलीवरी) के बाद की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को ब्लीडिंग होने के कारण शारीरिक संबंध से दूर रहना पड़ता है. आगे उन्होंने पुरुषों का पक्ष लेते हुए कहा कि इसमें मर्दों का क्या कसूर है, जब उन्हें ब्लीडिंग नहीं हो रही तो वे 40 दिनों तक सब्र क्यों करें.
नादिया हुसैन और याशमा गिल ने लगाई कड़ी फटकार
View this post on Instagram
मुफ्ती के इस बयान के सामने आते ही पाकिस्तानी मनोरंजन उद्योग की अभिनेत्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. मशहूर एक्ट्रेस और होस्ट नादिया हुसैन ने मुफ्ती का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पुरुष 40 दिन भी बिना सेक्स के नहीं रह सकते, जबकि महिला उसी पुरुष का बच्चा पेट में रखकर दर्द सहती है. वहीं, अभिनेत्री याशमा गिल ने भी मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘इसको कोई चुप करवाओ’.
सोशल मीडिया पर आम जनता ने भी जताई नाराजगी

केवल अभिनेत्रियां ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर आम लोग भी मुफ्ती तारिक मसूद की इस सोच पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं. यूज़र्स ने उनके इस बयान की निंदा करते हुए लिखा कि ऐसी मानसिकता पर लानत है. लोगों का कहना है कि धर्म गुरुओं को महिलाओं के प्रति अधिक संवेदनशील और सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए.
यह भी पढ़ें-UN में PAK की शर्मनाक हरकत! भारत ने प्रोपेगैंडा को किया ध्वस्त, बोले- ‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा’
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.







