Categories: दुनिया

न सुदंर पिचाई, न सत्या नडेला, बल्कि ये हैं दुनिया के सबसे अधिक कमाने वाले टेक सीईओ

न तो सुंदर पिचाई और न ही सत्या नडेला, बल्कि जगदीप सिंह ने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेक बॉस का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारतीय मूल के इस सीईओ की सालाना आय चौंकाने वाली है. वह हर दिन लगभग 48 करोड़ रुपये कमाते हैं जिससे उनकी सालाना आय 17,500 करोड़ रुपये बनती है, जो कई लोगों को हैरान कर चुकी है.

जैसे-जैसे टेक और क्लीन एनर्जी इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है, इन क्षेत्रों में काम करने वाले लीडर्स को भारी मुनाफा मिल रहा है. जगदीप सिंह की सफलता यह दिखाती है कि इनोवेशन और विजनरी लीडरशिप को आज किस तरह महत्व दिया जा रहा है.

कौन हैं जगदीप सिंह?

जगदीप सिंह एक टेक कंपनी QuantumScape के संस्थापक हैं. यह कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बैटरी बनाती है जिसकी स्थापना 2010 में हुई. सिंह के नेतृत्व में कंपनी ने सॉलिड-स्टेट बैटरी बनाने पर ध्यान केंद्रित किया, जिसे इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए गेम चेंजर माना गया. सॉलिड-स्टेट बैटरियां पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरियों से अलग होती हैं क्योंकि इनमें लिक्विड इलेक्ट्रोलाइट्स का इस्तेमाल नहीं होता.

यह बैटरियां ज्यादा सुरक्षित, जल्दी चार्ज होने वाली और अधिक ऊर्जा क्षमता वाली होती हैं. ये इलेक्ट्रिक वाहनों की बड़ी समस्याओं, जैसे रेंज की चिंता और चार्जिंग समय को दूर कर सकती हैं.

बड़ी-बड़ी कंपनियों ने किया निवेश

जगदीप सिंह के नेतृत्व ने बड़े निवेशकों को आकर्षित किया, जिसमें बिल गेट्स और फॉक्सवैगन जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ बड़े समझौते शामिल हैं. इससे QuantumScape को इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और क्लीन एनर्जी इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण कंपनी के रूप में स्थापित किया.

कंपनी के शेयरधारकों की मीटिंग में, सिंह के लिए एक मल्टी-बिलियन डॉलर का मुआवजा पैकेज स्वीकृत किया गया. इसमें स्टॉक ऑप्शंस भी शामिल थे, जिनकी कीमत लगभग 2.3 बिलियन डॉलर (करीब 19,000 करोड़ रुपये) थी. यह उन्हें दुनिया के अन्य बड़े टेक लीडर्स, जैसे ब्रॉडकॉम के हॉक टैन ($16.18 करोड़) और पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के निकेश अरोड़ा ($15.14 करोड़) से कहीं आगे रखता है.

16 फरवरी 2024 को, जगदीप सिंह ने QuantumScape के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया. उनकी जगह शिवा सिवाराम ने ली. हालांकि, सिंह अभी भी कंपनी के चेयरमैन ऑफ द बोर्ड हैं और एक नए ‘Stealth Startup’ पर काम कर रहे हैं.

शैक्षणिक बैकग्राउंड और करियर

जगदीप सिंह ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल की, फिर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से एमबीए किया. QuantumScape शुरू करने से पहले, सिंह ने टेक इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल किया. उन्होंने एचपी (Hewlett-Packard) और सन माइक्रोसिस्टम्स जैसी कंपनियों में काम किया. साथ ही, उन्होंने कई स्टार्टअप्स की भी स्थापना की, जिनमें AirSoft (1992), Lightera Networks (1998), और Infinera (2001) शामिल हैं. इसके अलावा, उन्होंने कई स्टार्टअप्स की स्थापना की, जिनमें एयरसॉफ्ट (1992), लाइटेरा नेटवर्क्स (1998) और इंफिनेरा (2001) शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

26 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

27 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

28 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

37 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

37 minutes ago