Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री, सुशीला कार्की का सत्ता में आना भारत के लिए भी शुभ संकेत

नेपाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आया है. देश को पहली महिला प्रधानमंत्री मिलने जा रही हैं.

Sushila Karki: नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री

नेपाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आया है. देश को पहली महिला प्रधानमंत्री मिलने जा रही हैं और वो हैं सुप्रीम कोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की (Sushila Karki). 73 साल की कार्की को राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल जल्द ही प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. खास बात ये है कि उनके नाम पर नेपाल के Gen-Z युवाओं में जबरदस्त समर्थन देखा गया है. काठमांडू के चर्चित मेयर और पीएम पद के दावेदार बालेन शाह ने भी खुलकर उनका समर्थन किया.

कौन हैं सुशीला कार्की?

सुशीला कार्की (Sushila Karki) कोई आम नेता नहीं हैं, वो पिछले कई सालों से सरकार विरोधी आंदोलनों का चेहरा रही हैं. जब वो सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस थीं तब उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कई अहम फैसले दिए, जिससे वो युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो गईं. हालांकि उनका कार्यकाल विवादों से भी भरा रहा. 2017 में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया और उन्हें पद से हटना पड़ा था.

BHU के दिनों को कार्की ने याद किया

बिराटनगर में जन्मी सुशीला कार्की (Sushila Karki) पढ़ाई में भी अव्वल रही हैं. उन्होंने BA नेपाल से किया और फिर भारत के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री ली. BHU के दिनों को याद करते हुए उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें वहां के शिक्षक, दोस्त और गंगा नदी की यादें आज भी ताजा हैं.

पीएम मोदी की तारीफ

भारत को लेकर उनका नजरिया बेहद सकारात्मक है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि भारत और नेपाल के लोगों के बीच गहरा भावनात्मक रिश्ता है जिसे और मजबूत किया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें-बलूचिस्तान में बगावत पर ‘ब्लड गेम’; पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों को बनाया अपना हथियार, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारत के लिए शुभ संकेत

सुशीला कार्की (Sushila Karki) का प्रधानमंत्री बनना न सिर्फ नेपाल के लिए बल्कि भारत के लिए भी एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. भारत की सीमा से महज 25 मील दूर रहने वाली कार्की भारत के बाजारों में नियमित रूप से जाती रही हैं और भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़ी हैं. ऐसे में उनके नेतृत्व में भारत-नेपाल के बीच अच्छे संबंध देखने को मिल सकती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital