Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Nepal Helicopter Crash: नेपाल में लापता हेलीकॉप्टर हुआ था हादसे का शिकार, मलबा और पांच लोगों के शव बरामद

Nepal Helicopter Crash: नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सूची जारी की है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Nepal Helicopter Crash: नेपाल में छह लोगों को लेकर जा रहा लापता हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. छह लोगों को लेकर जा रहे लापता हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है. खोजी दल ने पांच शव बरामद किए हैं. इस हेलीकाप्टर में पांच विदेशी नागरिक सवार थे, जो मैक्सिको के थे.

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सूची जारी की है. हेलिकॉप्टर में एक नेपाली और 5 मैक्सिकन लोग सवार थे. पांच शव और हेलिकॉप्टर का मलबा बरामद किया गया है.

ग्रामीणों ने पांच शवों को निकाला

मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर का मलबा नेपाल के लिखु पीके ग्राम परिषद और दुधकुंडा नगर पालिका-दो की सीमा पर पाया गया है. आमतौर पर इस इलाके को लामाजुरा डांडा कहा जाता है. जिस जगह हेलीकॉप्टर का मलबा पाया गया वहां पर पांच शवों को ग्रामीणों ने निकाला. वहीं नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सूची जारी की है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर उंचे पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया है. घटना के बाद बरामद किए गए शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. वहीं 6वे शख्स की खोजबीन जारी है.

इसे भी पढ़ें: Forbes 2023: अमेरिका की टॉप 100 सफल महिलाओं की सूची में 4 भारतवंशी, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं ये ‘सेल्फ मेड वुमेन’

12,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर भर रहा था उड़ान 

लापता हेलीकॉप्टर में पायलट चेट गुरुंग समेत कुल छह लोग सवार थे. हेलीकॉप्टर ने राजधानी काठमांडू के लिए सुबह नौ बज कर 45 मिनट पर सोलुखुंबु में सुरकी से उड़ान भरी थी, और सुबह करीब 10 बजे नियंत्रण टावर से उसका संपर्क टूट गया. नांग एअर के इस हेलीकॉप्टर का संपर्क उड़ान भरने के 15 मिनट के बाद नियंत्रण टावर से टूट गया. उस समय हेलीकॉप्टर 12,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था. खोज और बचाव के लिए एल्टीट्यूड एयर हेलीकॉप्टर को काठमांडू से रवाना किया गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital