Nepal Protest: नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू में सोमवार को हजारों की संख्या में Gen-z लड़के और लड़कियां सड़कों पर उतर आए. उन्होंने संसद भवन में भी घुसकर जमकर बवाल किया. हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार भी की. हालात बिगड़ने के बीच राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गृहमंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री समेत पांच मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा है.
Nepal सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया बैन
नेपाल (Nepal) सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया ऐप्स को लेकर एक नया कानून लागू किया है, जिसके तहत सभी कंपनियों को नेपाल में ऑपरेशन के लिए एक स्थानीय कार्यालय बनाना होगा और टैक्सपेयर के रूप में रजिस्ट्रेशन भी करवाना होगा. इस नियम का पालन न करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. इसी सिलसिले में 3 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर प्रतिबंध का फैसला लिया गया था. प्रदर्शन से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहिए भारत एक्सप्रेस के साथ…
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
