Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गॉड पार्टिकल की खोज करने वाले महान वैज्ञानिक हिग्स पीटर का निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार

Peter Higgs Passes Away: गॉड पार्टिकल की खोज करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का 94 साल की उम्र में निधन हो गया. पीटर हिग्स ने 8 अप्रैल को अंतिम सांस ली.

Peter Higgs Passes Away

वैज्ञानिक पीटर हिग्स का निधन

Peter Higgs Passes Away: गॉड पार्टिकल की खोज करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का 94 साल की उम्र में निधन हो गया. पीटर हिग्स ने 8 अप्रैल को अंतिम सांस ली. उन्होंने गॉड पार्टिकल की खोज करके यह समझाने में मदद की थी कि बिग बैंग के बाद इस ब्रह्मांड की रचना कैसे हुई थी.

8 अप्रैल को हुआ था निधन

साइंटिस्ट पीटर हिग्स को संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था. एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी ने पीटर हिग्स के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि 8 अप्रैल को पीटर हिग्स का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उन्होंने अपने आवास पर आखिरी सांस ली.

विज्ञान के क्षेत्र में दिया बड़ा योगदान

एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी ने आगे कहा कि हिग्स एक महान शिक्षक थे. यूनिवर्सिटी के चांसलर पीटर मैथिसन ने कहा कि पीटर हिग्स एक शानदार शख्सियत के साथ ही प्रतिभाशाली और महान वैज्ञानिक थे. उनकी खोज और कल्पना ने हमें दुनिया के बारे में जानने का मौका दिया और हमारे ज्ञान को समृद्ध किया. विज्ञान के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों को सदियों तक याद रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें- चीन की मदद से जस्टिन ट्रूडो जीते दो चुनाव? कनाडा की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

2013 में मिला था नोबेल पुरस्कार

ब्रिटेन के पीटर हिग्स और बेल्जियम के फ्रांस्वा इंगलर्ट ने 2013 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जीता था. दोनों वैज्ञानिकों ने परमाणु से छोटे कणों के द्रव्यमान को समझाने की प्रक्रिया की सैद्धांतिक खोज की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital