Pakistan Jet Crash: कंगाली और खस्ताहाल व्यवस्था के दौर से गुजर रही पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) को रविवार को एक बार फिर आसमान में बहुत बड़ा और करारा झटका लगा है. सोशल मीडिया और रक्षा गलियारों में मचे हड़कंप के बीच पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) का एक सैन्य प्रशिक्षण विमान रविवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में क्रैश होकर सीधे सड़क पर जा गिरा.
यह महा-हादसा इतना भीषण था कि विमान के गिरते ही उसमें जोरदार ब्लास्ट हुआ और दोनों पायलटों की मौके पर ही तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे ने एक बार फिर पाकिस्तानी मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स की मेंटेनेंस और सुरक्षा पर बहुत बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.
Just In : 2 Pakistan Airforce pilots lost their lives after a PAF aircraft crashed in the Sawaldher area of Katlang, Mardan , Pakistan. pic.twitter.com/bi7hScPtz1
— Baba Banaras™ (@RealBababanaras) June 15, 2026
जाबर नहर के पास हुआ खूनी ब्लास्ट(Pakistan Air Force Jet Crash)
पाकिस्तानी सैन्य सूत्रों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरदान जिले में कटलंग रोड के पास जाबर नहर इलाके में हुआ. जेट विमान रोज की तरह अपने एक नियमित प्रशिक्षण मिशन (Routine Training Mission) पर उड़ान भर रहा था. लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद आसमान में तकनीकी खराबी के चलते पायलटों का नियंत्रण विमान से पूरी तरह खो गया. विमान बेहद तेज रफ्तार से सीधे जाबर नहर के पास मुख्य सड़क पर धड़ाम से आ गिरा. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक विमान पूरी तरह मलबे और आग के ढेर में तब्दील हो चुका था.
मियांवाली में भी क्रैश हुआ था एयरक्राफ्ट
हैरान करने वाली बात यह है कि महज 3 हफ्ते पहले भी पाकिस्तान का एक ट्रेनिंग विमान इसी तरह (Pakistan Air Force Jet Crash) बड़े हादसे का शिकार हुआ था. उस समय पाकिस्तानी एयरफोर्स का चीनी मूल वाला ‘होंगडु K-8’ (Hongdu K-8) ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट मियांवाली के पास आसमान से क्रैश होकर गिर गया था.
हालांकि, उस हादसे के दौरान गनीमत यह रही थी कि दोनों पायलट समय रहते इजेक्ट हो गए थे और पैराशूट के जरिए उनकी जान सुरक्षित बच गई थी. लेकिन इस बार रविवार को हुए हादसे में पायलटों को संभलने और इजेक्ट होने तक का मौका नहीं मिला और दोनों जांबाज जिंदा जल गए.
भारत के जोरहाट में भी हुआ था वायुसेना का बड़ा हादसा
सैन्य विमानों के क्रैश होने का यह सिलसिला सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है. बीते दिनों भारतीय वायुसेना (IAF) को भी असम के जोरहाट (Jorhat) में एक बेहद दर्दनाक और बड़े विमान हादसे का सामना करना पड़ा था. जोरहाट में हुए उस भीषण मिलिट्री क्रैश में भारतीय वायुसेना के 5 होनहार पायलटों की मृत्यु हो गई थी, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी.
दोनों देशों की वायुसेना में हो रहे ये लगातार क्रैश साफ दिखाते हैं कि चाहे भारत हो या पाकिस्तान, आधुनिक मिलिट्री एविएशन के दौर में पायलटों की सुरक्षा और विमानों की तकनीकी जांच को लेकर अब वैश्विक स्तर पर नए और कड़े सुरक्षा चक्रव्यूह तैयार करने की बेहद सख्त जरूरत आन पड़ी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

