Bharat Express DD Free Dish

पाकिस्तान में लश्कर का सफाया शुरू? 3 टॉप आतंकी संदिग्ध हालत में ढेर, हाफिज सईद की उड़ी नींद

Pakistan mysterious killings: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकियों की रहस्यमयी मौत की खबरों ने हलचल मचा दी है. गाजी मुमताज, मोहम्मद खुजैमा कासिम और खालिद बशीर अलग-अलग घटनाओं में मारे गए.

Pakistan mysterious killings: पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े तीन आतंकियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबरें सामने आई हैं. अलग-अलग घटनाओं में हुई इन मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, इन घटनाओं की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स ने पाकिस्तान की सियासत और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मचा दी है.

गाजी मुमताज की मौत

पहला नाम गाजी मुमताज का है, जिसे लश्कर का सीनियर ऑपरेटिव माना जाता था. वह अपर दीर का रहने वाला था और संदिग्ध हालात में मृत पाया गया. बताया गया है कि उसका जनाजा नुसरत कोटो प्राइमरी स्कूल में शाम को पढ़ाया जाएगा.

हिट-एंड-रन में कासिम की मौत

दूसरा मामला मोहम्मद खुजैमा कासिम का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में कथित हिट-एंड-रन घटना में उसकी जान गई. कासिम, लश्कर के वरिष्ठ नेता मोहम्मद याक़ूब का भाई था. उसका अंतिम संस्कार रात में किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े कई बड़े चेहरे मौजूद थे.

खालिद बशीर भी मरा

तीसरा नाम खालिद बशीर का है. उसे भी लश्कर का अहम ऑपरेटिव माना जाता था. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह भी रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाया गया. इन तीनों मौतों ने संगठन के भीतर गहरी हलचल पैदा कर दी है.

पहले भी मारे गए कई आतंकी

पिछले कुछ सालों में लश्कर के कई बड़े कमांडर पाकिस्तान में मारे गए हैं. हाफिज सईद के करीबी शेख यूसुफ अफरीदी को खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी. इसी तरह, भर्ती के लिए जिम्मेदार बिलाल आरिफ सराफी को उसके ही परिवार ने शक के चलते मार डाला था. आमिर हमजा, जो लश्कर का को-फाउंडर और सईद का करीबी था, लाहौर में रहस्यमयी हमले में मारा गया.

राजनीतिक विंग के नेताओं पर भी हमले

लश्कर के राजनीतिक विंग पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) से जुड़े मौलाना काशिफ अली को स्वाबी में उनके घर पर गोली मार दी गई थी. इन घटनाओं ने संगठन की कमजोर होती पकड़ को उजागर किया है.

शोएब अख्तर के भाई के अंतिम संस्कार में आतंकी

हाल ही में इस्लामाबाद में शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर के अंतिम संस्कार में लश्कर के राजनीतिक विंग के नेता और कई वरिष्ठ आतंकी शामिल हुए. इसमें हाफिज सईद के करीबी साथी भी मौजूद थे. तस्वीरों और वीडियो में PMML के इस्लामाबाद चीफ इनाम-उर-रहमान कम्बोह, डिप्टी जनरल सेक्रेटरी अब्दुल्ला तूर, जोनल जनरल सेक्रेटरी हाफिज उमर और खिदमत कमेटी के चेयरमैन अमजद भट्टी दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें-जींद- सोनीपत रूट पर सफल ट्रायल, जल्द दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों की लगातार रहस्यमयी मौतें संगठन की आंतरिक स्थिति पर सवाल खड़े कर रही हैं. यह घटनाएं दिखाती हैं कि आतंकी नेटवर्क के भीतर असुरक्षा और अविश्वास गहराता जा रहा है. आने वाले दिनों में इन मौतों के पीछे की असली वजहें सामने आ सकती हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read