Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG सिलेंडर 7,000 से 8,200 पाकिस्तानी रुपये में बिक रहा है, जिससे देश भर में हाहाकार मचा हुआ है.

ईरान बॉर्डर बंद होने और समुद्री रास्तों में रुकावट के चलते पाकिस्तान में रसोई गैस की भारी किल्लत हो गई है, जिससे महंगाई से परेशान जनता पर अब सिलेंडर के दोगुने दामों की मार पड़ रही है.

Pakistan News: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में अब आम जनता पर LPG सिलेंडर का बड़ा झटका लगा है. ईरान से गैस की सप्लाई अचानक रुकने के कारण पाकिस्तान में 12 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 7,000 से 8,200 पाकिस्तानी रुपये तक बिक रहा है, जिससे हाहाकार मच गया है.

ईरान बॉर्डर बंद होने और समुद्री रास्तों में रुकावट के चलते पाकिस्तान में रसोई गैस की भारी किल्लत हो गई है, जिससे महंगाई से परेशान जनता पर अब सिलेंडर के दोगुने दामों की मार पड़ रही है.

ईरान से सप्लाई बंद, 7000 रुपये पार पहुंचे दाम

पाकिस्तान में 12 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत कुछ ही दिनों के भीतर 4,500 पाकिस्तानी रुपये से उछलकर 7,000 रुपये के पार पहुंच गई है. 17 अक्टूबर से पाकिस्तान और ईरान के बीच दो प्रमुख सीमा चौकियां बंद होने के कारण LPG की भारी किल्लत हो गई है. पाकिस्तान अपनी कुल जरूरत का लगभग 50% गैस ईरान से आयात करता है, जिससे हालात बेहद गंभीर हो गए हैं.

सीमा बंद होने पर दोनों देशों के अलग-अलग दावे

दोनों देशों ने बॉर्डर बंद करने की अलग-अलग वजह बताई हैं. पाकिस्तान का कहना है कि उसने सुरक्षा चिंताओं और तस्करी रोकने के लिए सीमा बंद की है, जबकि ईरान ने इसे तकनीकी कारण बताया है. सीमा पर LPG टैंकरों के साथ-साथ आलू, केले और चावल से लदे 1000 से ज्यादा पाकिस्तानी ट्रक फंसे हुए हैं.

ओमान और इराक से भी आयात पड़ा सुस्त

पाकिस्तान अपनी जरूरत का लगभग 70% LPG आयात करता है. देश को हर दिन 6,500 से 7,000 टन गैस की जरूरत होती है, जबकि घरेलू उत्पादन केवल 2,000 से 2,500 टन ही है. होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के कारण आई रुकावटों की वजह से इराक और ओमान से होने वाला आयात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

सरकारी रेट से दोगुने से अधिक दाम पर ब्लैक मार्केटिंग

पाकिस्तान के तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (OGRA) ने 11.8 किलो सिलेंडर की सरकारी कीमत 3,296 रुपये तय की है. इसके बावजूद बलूचिस्तान में सिलेंडर 7,000 रुपये, लाहौर में 7,500 रुपये और स्कर्दू में 8,200 रुपये तक में धड़ल्ले से बिक रहा है.

सरकार की सफाई और एक्शन की चेतावनी

पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक के अनुसार, सरकार खुद LPG आयात करके बाजार में उपलब्ध कराएगी और अगले 2-3 दिनों में स्थिति सुधर जाएगी. उन्होंने कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और बताया कि प्रधानमंत्री ने स्टे ऑर्डर हटवाने के लिए अटॉर्नी जनरल को निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें-भूख से मर जाएगा पाकिस्तान? ईरान बॉर्डर बंद होते ही गैस की किल्लत, दाम सुन उड़ जाएगा होश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital