दुनिया

Pakistan Power Crisis: पाकिस्तान में छाया अंधेरा, बिजली की बचत करना पड़ा भारी, इस्लामाबाद समेत तमाम शहरों के लोग हुए बेहाल

Electricity Crisis in Pakistan: कल सोमवार सुबह से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अंधेरे में डूबा हुआ है. देश के कई इलाकों में कल से ही बिजली गुल है. यहां तक की राजधानी इस्लामाबाद में भी धुप्प अंधेरा छाया हुआ है. पाकिस्तान पहले से ही बिजली और खाद्यान के अलावा ईंधन संकट का सामना कर रहा है. ऐसे में बत्ती गुल होने से वहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त है.

इसलिए पाकिस्तान की बत्ती हुई गुल

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के क्वेटा और गुड्डू के बीच हाई-टेंशन ट्रांसमिशन लाइनों में अचानक से खराबी आ गई है. इस कारण सोमवार से ही देश के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई. पाकिस्तान में पहले से ही बिजली के संकट के मद्देनजर बाजारों को 8 बजे ही बंद करने का आदेश जारी है.

पाकिस्तान के इन इलाकों में छाया है अंधेरा

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में इस्लामाबाद, लाहौर, मुल्तान क्षेत्र के शहरों और कराची के अलावा बलूचिस्तान के क्वेटा सहित कई जिलों में बिजली कटौती हुई है. बात करें लाहौर की तो यहां मॉल रोड, कनाल रोड और अन्य क्षेत्रों की बिजली गुल है. वहीं ट्रांसमिशन लाइनों में तकनीकी खराबी होने की वजह से खैबर पख्तूनख्वा, सिंध, पंजाब और राजधानी में बिजली ठप्प हो गई है.

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे जानकारी

पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों से लाइट जाने की जानकारी लोग सोशल मीडिया पर साझा कर रहे है. यहां तक की लोग एक दूसरे का हाल चाल भी ले रहे हैं. लाईट जाने से व्यवसायी भी चिंता में हैं. वहीं रात के समय घर के बाहर किसी काम से जाने वाले भी निकलने से कतरा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: दुबई में महिला पर गाड़ी चढ़ाने को लेकर भारतीय ड्राइवर को जेल, लगा 10,000 दिरहम का जुर्माना

बिजली आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास जारी

पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा है कि नेशनल ग्रिड में सोमवार सुबह 7:34 बजे गड़बड़ी दर्ज की गई. वहीं इस मामले की जांच भी कराई जा रही है. बिजली सप्लाई न होने से पाकिस्तान में मेट्रो सेवा भी प्रभावित हुई है. इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी के 117 ग्रिड स्टेशनों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है. जिससे इस्लामाबाद और रावलपिंडी की लाईट भी चली गई है और दोनों शहर अंधेरे में डूब गए हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

40 seconds ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

2 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

14 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

31 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

35 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

41 minutes ago