होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अथिया के फेरों पर सुनील शेट्टी की आंखें हुई नम (फोटो)
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) 23 जनवरी को टीम इंडिया के प्लेयर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकीं हैं. सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस पर अथिया और राहुल की शादी का फंक्शन रखा गया. वहीं बेटी अथिया शेट्टी की शादी के फेरों के दौरान सुनील शेट्टी इमोशनल हो गए थे और खुद को रोने से नहीं रोक पाए.
एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी का हाथ क्रिकेटर केएल राहुल के हाथों में दे दिया है. इसके साथ ही अब सुनील शेट्टी ससुर भी बन गए हैं. इस खास मौके पर सुनील शेट्टी काफी ज्यादा खुश नजर आए थे. इस बीच बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार अब ये खबर सामने आ रही है कि सुनील शेट्टी बेटी अथिया के फेरों के दौरान काफी इमोशनल हो गए थे. रिपोर्ट में ये बताया गया है कि जब अथिया शेट्टी अपने हमसफर केएल राहुल के साथ सात फेरे ले रही थीं. तो उस वक्त सुनील शेट्टी की आखें नम हो गईं और वो खुद को रोने से नहीं रोक पाए. ये लाजिमी भी है क्योंकि एक पिता के लिए बेटी की शादी का पल बेहद खास और इमोशनल होता है. क्योंकि पिता ही वह शख्स होता है कि बचपन से लेकर बेटी की शादी तक उसका ख्याल रखता है.
ये भी पढ़ें-Kushal Tandon: एकता कपूर की अपकमिंग सीरीज में कुशाल टंडन की जगह लेंगे शालिन भनोट
पिता होने के नाते सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी की सारी तैयारियां पूरे जोरों से की. इस दौरान सुनील शेट्टी ने शादी के फंक्शन के लिए हर चीज का खास अरेंजमेंट किया. फिर चाहे वह मीडिया पैपराजी को ग्रीट करना, वेडिंग फंक्शन को खास बनाना और तमाम रिश्तेदारों और करीबियों की खातिर करना. अथिया और केएल राहुल (KL Rahul) की शादी से पहले सुनील शेट्टी ही पहले शख्स रहे, जिन्होंने मीडिया को इन दोनों की शादी की जानकारी दी थी.
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…
Tech Employee Salary: एक टेक कर्मचारी ने दावा किया है कि उसे करीब दो साल…
Mahishasura Mardini origin story: कौन था महिषासुर और क्यों 33 कोटि देवता भी उसका वध…
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…