खेल

IND vs NZ: इंग्लैंड की गद्दी पर खतरा! कीवियों को हराकर भारत बनेगा नंबर-1, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

IND vs NZ, 3rd ODI: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया मंगलवार (24 जनवरी) को इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे और अंतिम मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से समाप्त करने की कोशिश करेगी. भारत ने शनिवार को रायपुर में दूसरे वनडे में 8 विकेट से जीत के बाद 2-0 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज पहले ही जीत ली है. भारत नंबर 1 रैंकिंग वाली टीम को    करने वाली पहली टीम बनना चाहेगा. इस साल की शुरुआत में श्रीलंका को 3-0 के अंतर से हराने के बाद घरेलू टीम बैक-टू-बैक वनडे सीरीज व्हाइटवॉश पूरा करेगी. साथ ही मंगलवार को एक जीत का मतलब यह होगा कि भारत ICC पुरुषों की ODI रैंकिंग में टॉप पर मौजूद ODI विश्व चैंपियंस इंग्लैंड की जगह नई नंबर 1 टीम बन जाएगा.

वेदर रिपोर्ट और पिच कंडीशन

इस स्टेडियम की पिच पर हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है. कारण, यहां का मैदान छोटा है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी. पहली पारी का औसत 307 रन रहा है. इंदौर के मौसम की बात करें तो दिन में धूप तो रहेगी लेकिन थोड़े बादल भी जरूर रहेंगे. हालांकि बारिश की आशंका न के बराबर है.

ये भी पढ़ें: Pathaan Controversy: ‘मैं शाहरुख खान… आपसे बात करना चाहता हूं’, CM हिमंता बिस्वा बोले- मैं नहीं जानता! फिर रात दो बजे हुई दोनों में बातचीत

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड: ड्वेन कॉन्वे, फिन एलेन, हेनरी निकोलस, मार्क चैपमैन, टॉम लॉथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, लोकी फर्ग्युसन, हेनरी शिप्ले, मिचेल सेंटनर और ईशा सोढ़ी

इन भारतीय बल्लेबाजों पर रहेगी नजरें

पहले दो वनडे मैचों में कुछ कम स्कोर के बाद कोहली ने अभी तक इस सीरीज में अपना जलवा नहीं दिखाया है. जबकि फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल लगातार टीम के जीत के हीरो रहे हैं. ऐसे में इन दोनों बल्लेबाजों को आज अपना हुनर दिखाना होगा. वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी बल्ले से बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.

क्या फिर कमाल दिखाएंगे भारतीय गेंदबाज?

मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की अगुआई में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण प्रभावशाली रहा है, साथ ही कुलदीप यादव ब्लैककैप्स के लिए बड़ी चुनौती साबित हुए हैं. हालांकि इंदौर की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है लेकिन फैंस को उम्मीद है की भारतीय अटैक एक बार फिर कीवी बल्लेबाजों के लिए काल बनेंगे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

39 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

1 hour ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

1 hour ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

1 hour ago