सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
भारतीय मछुआरे (फोटो फाइल)
Pakistan Releases Indian Fishermen: पाकिस्तान सरकार ने कराची की मालिर जेल से 80 भारतीय मछुवारों को रिहा करने का फैसला किया है. पाकिस्तान ने अवैध विदेश प्रवासियों और नागरिकों को देश से निकालने के लिए मौजूदा अभियान के तहत यह फैसला लिया है. जेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन भारतीय मछुआरों को इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन से भेज दिया गया है. 10 नवंबर तक वह लाहौर पहुंच जाएंगे. इसके बाद उन्हें बाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा.
भारतीय मुछआरों के वापस लौटने के व्यवस्था ईधी वेलफेयर ट्रस्ट ने की है. फैसल ईधी ने बताया कि ज्यादातर भारतीय मछुआरे गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं और वे घर वापस लौटने से काफी खुश हैं. वे सभी जल्द ही अपने परिवार में शामिल हो जाएंगे. इसके अलावा ईधी वेलफेयर ट्रस्ट ने बताया कि हमने भारतीय मछुआरों को घर ले जाने के लिए जल्द ही कुछ नकद और अन्य उपहार दिए हैं, जिससे उन्हें पहुंचने में आसानी हो. बता दें कि पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं.
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…