Bharat Express DD Free Dish

भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- “टोक्यो में एक बिजनेस इवेंट को संबोधित किया.

India-Japan Economic Forum

टोक्यो में पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दो दिवसीय दौरे पर टोक्यो में हैं. शुक्रवार (29 अगस्त) को उन्होंने भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम (India-Japan Economic Forum) को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने जापान-भारत के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी और संबंधों को लेकर अपने विचार रखे.

India-Japan Economic Forum को पीएम ने किया संबोधित

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- “टोक्यो में एक बिजनेस इवेंट को संबोधित किया. प्रधानमंत्री इशिबा की उपस्थिति ने इसे और भी खास बना दिया, साथ ही यह भी दर्शाया कि हम द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को कितनी प्राथमिकता देते हैं.”

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा- “जापान के साथ भारत के गहरे आर्थिक संबंधों पर बात की और उन क्षेत्रों की भी सूची बनाई, जहां आने वाले वर्षों में सहयोग और गहरा हो सकता है, जैसे हमने ऑटोमोबाइल में किया, बैटरी, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर, जहाज निर्माण, परमाणु ऊर्जा में भी वही जादू जगाएं.”

यह भी पढ़ें- “जापान टेक पॉवर हाउस है और भारत एक टैलेंट पॉवर हाउस”, इकोनॉमिक फोरम में बोले पीएम मोदी

उन्होंने कहा, “इस सदी की तकनीकी क्रांति को गति देने के लिए तकनीक-प्रतिभा का तालमेल. बेहतर भविष्य के लिए हरित ऊर्जा पर ध्यान. अगली पीढ़ी का बुनियादी ढांचा, जहां जापान की उत्कृष्टता और भारत का पैमाना कमाल कर सकते हैं.”

जापान टेक, तो भारत टैलेंट पावर हाउस- पीएम

बता दें कि पीएम मोदी ने इकोनॉमिक फोरम (India-Japan Economic Forum) को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत ने AI, समीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक और स्पेस में कई बड़ी पहलें शुरू की हैं. जापान की टेक्नोलॉजी और भारत का टैलेंट मिलकर इस सदी के टेक रिवोल्यूशन का नेतृत्व कर सकते हैं. जापान टेक पॉवर हाउस है और भारत एक टैलेंट पॉवर हाउस है. पिछले 11 वर्षों में भारत के अभूतपूर्व ट्रांसफॉर्मेशन से आप सभी भलीभांति परिचित हैं. आज भारत में पॉलिटिकल स्टेबिलिटी है, इकोनॉमिक स्टेबिलिटी है, पॉलिसी में पारदर्शिता है और प्रीडिक्टेबिलिटी है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read