Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बुद्ध की पीतल की मूर्ति, लकड़ी की मेज: लाओस के राष्ट्रपति और थाईलैंड की प्रधानमंत्री को पीएम मोदी ने दिए गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वियनतियाने में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के अवसर पर थाईलैंड की पीएम पैतोंगतार्न शिनवात्रा से मुलाकात की.

PM Modi

पीएम मोदी ने थाईलैंड के पीएम और लाओस के राष्ट्रपति को दिए तोहफे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को लाओस के पीएम, राष्ट्रपति को बुद्ध की मूर्तियां, हस्तशिल्प और अन्य उत्कृष्ट वस्तुओं सहित कई उपहार भेंट किए. इसके अलावा उन्होंने थाईलैंड की पीएम पैतोंगतार्न शिनवात्रा को एक लकड़ी की मेज भेंट की.

PM Modi ने बुद्ध प्रतिमा भेंट की

पीएम मोदी ने लाओस के राष्ट्रपति थोंगलाउन सिसोउलिथ को मीना वर्क वाली एक पीतल की बुद्ध प्रतिमा भेंट की. कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की गई बुद्ध प्रतिमा दक्षिण भारतीय शिल्प कौशल और बौद्ध दर्शन का सार प्रस्तुत करती है.

प्रतिमा बुद्ध की बैठी हुई मुद्रा को दर्शाती है. बुद्ध का एक हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में उठा हुआ है, जिसे आमतौर पर अभय मुद्रा कहा जाता है, जो सुरक्षा, शांति और निर्भयता का प्रतीक है. दूसरा हाथ गोद में रखा हुआ है, जो गहन ध्यान या शांति को दर्शाता है. अपने बेहतरीन मीना काम के साथ यह बुद्ध की प्रतिमा न केवल आध्यात्मिक आदर्शों का प्रतिनिधित्व करती है, बल्कि दक्षिण भारतीय मेटलवर्क की समृद्ध विरासत का भी प्रमाण हैं.

पीएम मोदी ने पाटन पटोला दुपट्टा भेंट किया

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति की पत्नी नेली सिसोउलिथ को एक सादेली बॉक्स में पाटन पटोला दुपट्टा भेंट किया. उत्तरी गुजरात के पाटन क्षेत्र में सालवी परिवार द्वारा बुना गया डबल इकत पाटन पटोला कपड़ा इतनी अच्छी तरह से तैयार किया गया है कि इसमें आगे और पीछे का हिस्सा अलग-अलग नहीं होता.

पाटन पटोला को ‘सडेली’ बॉक्स में पैक किया जाता है, जो अपने आप में एक सजावटी वस्तु है. सडेली इनले की कला का इतिहास कई शताब्दियों पुराना है. ऐसा माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति गुजरात के सूरत में हुई थी.

एक बेहद कुशल लकड़ी शिल्प, सादेली में लकड़ी के सामान पर सटीक रूप से जियोमेट्रिक पैटर्न काटा जाता है. पटोला एक शब्द है जो संस्कृत शब्द ‘पट्टू’ से लिया गया है जिसका अर्थ है रेशमी कपड़ा.

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाओस पीएम सोनेक्से सिफानदोन और उनकी पत्नी को दिए उपहार में कदमवुड से बना रंगीन उभरा हुआ बुद्ध हेड (सिर) और राधा-कृष्ण की थीम पर बना एक उत्कृष्ट मैलाकाइट और ऊंट की हड्डी से बना बक्सा शामिल है.

यह भी पढ़ें- देश का आखिरी सती कांड, जिसने पूरे देश को हैरत में डाल दिया, पढ़ें रूह कंपाने वाली ये घटना

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वियनतियाने में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के अवसर पर थाईलैंड की पीएम पैतोंगतार्न शिनवात्रा से मुलाकात की. पीएम मोदी ने उन्हें इस मौके पर एक विशेष गिफ्ट – ‘लद्दाख की एक लकड़ी की मेज’ -दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने जहां शिनावात्रा को थाई प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी, वहीं शिनावात्रा ने उन्हें उनके ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड को भारत का अत्यंत मूल्यवान दोस्त बताया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital