अपने कूटनीतिक और व्यस्त अंतरराष्ट्रीय दौरों के बीच पीएम मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में एक बेहद आध्यात्मिक और ऐतिहासिक पल में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री ने मनीला के 100 साल से अधिक पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचकर मत्था टेका, अरदास में भाग लिया और इसके पुनर्निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी. बता दें खालसा दीवान गुरुद्वारा फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है. इसकी स्थापना 1920 के दशक में हुई थी.
“मनीला के गुरुद्वारे में आ पाना सौभाग्य की बात”
सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाओं को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, “मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैं मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान में आ पाया. 1920 के दशक में स्थापित यह गुरुद्वारा मनीला में रहने वाले पंजाबी और सिख समुदाय की आस्था, धर्म और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है.
Feeling very blessed to be at the Gurudwara Khalsa Diwan in Manila.
ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਖ਼ਾਲਸਾ ਦੀਵਾਨ, ਮਨੀਲਾ ਵਿਖੇ ਆ ਕੇ ਬਹੁਤ ਵਡਭਾਗਾ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹਾਂ। https://t.co/JNuNFMq6Ja
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2026
भव्य 5 मंजिला कॉम्प्लेक्स के रूप में होगा विकास
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को एक आधुनिक और भव्य 5 मंजिला कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें समुदाय के लोगों के लिए आधुनिक सुविधाएं और पर्याप्त स्थान उपलब्ध होग. प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सिख समुदाय ने हमेशा गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर पूरी दुनिया में मानवता और सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया है.
ये भी पढ़ें: मनीला में पीएम मोदी का दूसरा दिन, क्वाड नेताओं की मीटिंग समेंत जानें कैसा है शेड्यूल?
क्वाड बैठक पर टिकी दुनिया की निगाहें
गुरुद्वारा साहिब के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं. इसके साथ ही, आज दुनिया भर की निगाहें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के बीच होने वाली क्वाड (Quad) की उच्चस्तरीय बैठक पर टिकी हुई हैं, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी संभावित मुलाकात भू-राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



