Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने सिडनी में अरबपति खनन व्यवसायी और हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग की कार्यकारी अध्यक्ष गीना राइनहार्ट के साथ की मुलाकात

PM Modi in Australia: हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग कंपनी गीना राइनहार्ट के पिता लैंग हैनकॉक द्वारा स्थापित एक निजी स्वामित्व वाली ऑस्ट्रेलिया की खनिज क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है.

PM Modi in Australia

गीना राइनहार्ट के साथ पीएम मोदी की मुलाकात

PM Modi in Australia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद ही खास रहा. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पीएम मोदी ने हैंकॉक प्रॉस्पेक्टिंग की कार्यकारी अध्यक्ष गीना राइनहार्ट के साथ मुलाकात की. दोनों की यह मुलाकात बेहद ही अहम बताई जा रही है.

ऑस्ट्रेलियाई अरबपति खनन व्यवसायी जॉर्जीना होप राइनहार्ट एओ यानि गीना राइनहार्ट का जन्म 9 फरवरी 1954 को हुआ था, वह हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग की कार्यकारी अध्यक्ष हैं, जो उनके पिता लैंग हैनकॉक द्वारा स्थापित एक निजी स्वामित्व वाली खनिज क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है.

ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के CEO से पीएम की मुलाकात

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसे लेकर ट्वीट किया, पीएम नरेंद्र मोदी ने सिडनी में हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग ग्रुप, रॉय हिल और एस किडमैन एंड कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष जॉर्जीना होप राइनहार्ट के साथ बैठक की. अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने सिडनी में अन्य मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) से मुलाकात की. इससे पहले, उन्होंने ऑस्ट्रेलियन सुपर के सीईओ पॉल श्रोडर और जॉन एंड्रयू हेनरी फॉरेस्ट एओ से मुलाकात की थी. बता दें कि श्रोडर को 1 अक्टूबर, 2021 को ऑस्ट्रेलियन सुपर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी की अपनी यात्रा के समापन के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण के भाग के रूप में सिडनी पहुंचे थे. पीएम मोदी के सिडनी पहुंचने पर भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ’फारेल और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें: प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम से पहले सिडनी के आसमान में दिखा ‘वेलकम मोदी’ का संदेश

पीएम मोदी का भव्य स्वागत

भारतीय प्रवासियों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया और उन्होंने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए. अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीस के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए.

अपनी द्विपक्षीय बैठक में, दोनों देशों के नेताओं ने व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते के माध्यम से दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के प्रयासों सहित व्यापार और निवेश पर चर्चा किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital