Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM मोदी ने हिरोशिमा में भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात, हाथ में तिरंगा लिए बच्ची को भी दुलारा

Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब हिरोशिमा के होटल शेरेटन पहुंचें तो वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों में भारी उत्साह देखा गया.

PM Modi In Japan

जापान में पीएम मोदी

Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर हैं. जहां वह जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर G-7 समिट में भाग लेंगे. वहीं पीएम मोदी जापान के हिरोशिमा पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी का विमान जब हिरोशिमा एयरपोर्ट पहुंचा तो वहां भारतीय समुदाय के लोग भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए पहले से खड़े थे. पीएम मोदी के पहुंचते ही भारतीय समुदाय के लोगों ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाए. जापान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा के होटल शेरेटन में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए होटल के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे.

PM Modi In Japan

लोगों में भारी उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब एयरपोर्ट से निकलने के बाद हिरोशिमा के होटल शेरेटन पहुंचें तो वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों में भारी उत्साह देखा गया. पीएम मोदी से मिलने और ऑाटोग्राफ लेने के लिए हर कोई बेचैन दिखा. इस दौरान भीड़ से घिरे पीएम मोदी ने हाथ में तिरंगा लिए एक बच्ची को दुलारा भी. वहीं एक शख्स ने जब उनसे फोटो पर ऑाटोग्राफ की जिद की तो पीएम मोदी ने उसकी यह मांग भी पूरी कर डाली. वहीं उनकी सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को भी भीड़ को नियंत्रित करने में खासी मशक्कत करते हुए देखा गया.

 

जी-7 सम्मेलन और यूक्रेन के राष्ट्रपति 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ हिरोशिमा में द्विपक्षीय बैठक करेंगे. वहीं जापान में आयोजित होने जा रहा जी-7 समिट दुनिया के सबसे धनी लोकतंत्रों का एक समूह है. बता दें कि इस समूह में जापान, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और फ्रांस शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: G-7 Summit: “भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार”, पीएम मोदी का चीन-पाकिस्तान को दो टूक संदेश

मेहमान के तौर पर भारत

जापान के हिरोशिमा में हो रहे इस सम्मेलन में जी-7 के सदस्य देशों के अलावा 8 देशों को मेहमान के तौर पर जापान में आमंत्रित किया गया है. इनमें भारत के अलावा ब्राजील, वियतनाम, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, कोमोरोस और कुक आइलैंड्स को भी इस सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital