PM Modi Oman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरब प्रायद्वीप के मुल्क ओमान के दौरे पर हैं. यह उनका दूसरा दौरा है. पीएम मोदी 17 सितंबर को जब इथोपिया और जॉर्डन के बाद ओमान पहुंचे तो वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. भारतीय समुदाय ने मस्कट में भारतीय ध्वज लहराते हुए नारे लगाए.
برنامج مجتمعي لا يُنسى في مسقط!
كان من الرائع حقاً رؤية هذا العدد الكبير من الطلاب. وقد زاد حضور الجالية الهندية من مختلف أنحاء الهند من روعة التجربة. تحمل جاليتنا في الشتات تقاليد متنوعة، إلا أنها تتحد بشعور مشترك بالانتماء. وهم متحمسون للغاية لتعزيز العلاقات الهندية العمانية. pic.twitter.com/pA4ivVmFZu
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2025
पीएम मोदी ने ओमान में हुए स्वागत की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर शेयर कीं. उन्होंने ट्वीट में कहा कि ओमान भारत का पुराना दोस्त है. यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई ताकत देगा. ओमान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर फॉर डिफेंस अफेयर्स सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. एक औपचारिक समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि ओमान में उतरकर अच्छा लगा. यह दौरा सहयोग के नए रास्ते खोलेगा.
ओमान में भाषण के बाद पीएम मोदी को मिली जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मान ❤️@narendramodi @PMOIndia @narendramodi_in pic.twitter.com/DzK4dzxVaV
— Jigar B Desai (@JigarBDesaiBjp) December 18, 2025
स्वागत के लिए हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
पीएम मोदी के लिए आयोजित हुए भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में छात्रों और विभिन्न राज्यों के लोगों ने हिस्सा लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भारत-ओमान रिश्तों की मजबूती दिखाई. मस्कट के एक होटल में मोदी ने भारतीय समुदाय से मुलाकात की. लोग पारंपरिक कपड़ों में थे और उत्साह से भरे हुए. मोदी ने तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें लोग तालियां बजा रहे हैं.
अपुन यहाँ का राजा है pic.twitter.com/DSfz1azf9z
— Modi Shah Strategy (@ModiShahNeeti) December 18, 2025
Had an outstanding discussion with the Sultan of Oman, His Majesty Sultan Haitham bin Tarik. Appreciated his vision, which is powering Oman to new heights. Thanked him for his efforts that have ensured our nations sign the historic CEPA. It is indeed a new and golden chapter of… pic.twitter.com/bSapEwO8tT
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2025
‘भारतीय समुदाय से मुलाकात यादगार’
पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय समुदाय से मुलाकात का कार्यक्रम यादगार रहा. समुदाय के लोग भारत-ओमान रिश्तों को मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं. जिगर बी देसाई ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मोदी के भाषण के बाद जोरदार तालियां सुनाई दे रही हैं. समुदाय ने मोदी का सम्मान किया और दोनों देशों की दोस्ती पर गर्व जताया. पीएम का यह दौरा दोनों देशों के राजनयिक रिश्तों की 70वीं वर्षगांठ पर हो रहा है.
Honoured to receive the Order of Oman (First Class). My gratitude to His Majesty Sultan Haitham bin Tarik, the Government and people of Oman for this honour. This is a symbol of affection and trust between the people of India and Oman.
For centuries, our ancestors have been… pic.twitter.com/PCtUccPqg5
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2025
Landed in Muscat, Oman. This is a land of enduring friendship and deep historical connections with India. This visit offers an opportunity to explore new avenues of collaboration and add fresh momentum to our partnership. pic.twitter.com/RKZ5d8M1Jf
— Narendra Modi (@narendramodi) December 17, 2025
सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात
ओमान में पीएम मोदी सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात करेंगे. चर्चा व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, तकनीक, कृषि और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर होगी. विदेश सचिव अरुण कुमार चटर्जी ने कहा कि यह दौरा सदियों पुराने समुद्री और लोगों के रिश्तों को मजबूत करेगा. दोनों देश ऊर्जा सुरक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता पर काम कर रहे हैं. ओमान से पहले मोदी इथियोपिया गए थे, जहां उन्हें सम्मान मिला.
पीएम मोदी की यात्रा का असर! भारत-ओमान की ये ‘जुगलबंदी’ बदलेगी बिजनेस प्लान; क्या बोले एक्सपर्ट?
भारत-ओमान साझेदारी को नई ऊंचाई
पीएम मोदी का यह दौरा भारत-ओमान साझेदारी को नई ऊंचाई देगा. भारतीय समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने दिखाया कि विदेशों में रहने वाले भारतीय कितने जुड़े हुए हैं. यह दौरा दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित होगा. समुदाय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो रिश्तों की गर्माहट दिखाते हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




