Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi UK Visit: ब्रिटेन में PM मोदी से मिलने को बेकरार हजारों प्रवासी; OFBJP UK प्रेसिडेंट बोले- इस बार ऐतिहासिक होगी यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा को लेकर भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह है. यह दो दिवसीय दौरा व्यापार, रक्षा, शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi UK Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर ब्रिटेन में रह रहे भारतीय नागरिकों में जबरदस्त उत्साह है. पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन पहुंच रहे हैं. ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (OFBJP) की UK इकाई के अध्यक्ष कुलदीप शेखावत ने बताया कि लोग प्रधानमंत्री से मिलने के लिए उत्साहित हैं.

ओएफबीजेपी-यूके के अध्यक्ष कुलदीप शेखावत ने हमसे बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा छोटी है, लेकिन बहुत ही ऐतिहासिक है. करीब एक हजार भारतीय नागरिक ब्रिटेन के होटल में पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. भारत के करीब 4-5 प्रांत के लोग यहां प्रस्तुति भी देंगे.

व्यापार और शिक्षा पर होगी चर्चा

भारत-ब्रिटेन के रिश्तों पर कुलदीप शेखावत ने कहा कि जब से लेबर गवर्नमेंट आई है, उसने भारत के साथ व्यापार और संबंध सुधारने पर जोर दिया है. फिलहाल दोनों देशों के बीच वातावरण अच्छा बन रहा है. आपसी सहयोग बढ़ रहा है और संबंध सुधर रहे हैं.

उन्होंने पीएम मोदी की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, ‘ब्रिटेन के साथ भारत एक फ्री-ट्रेड डील (Free Trade Agreement) करेगा. अच्छी बात है कि इस समझौते से दोनों देशों में कुछ चीजें सस्ती होंगी. इससे व्यापार भी बढ़ेगा, जो दोनों देशों के लिए अच्छा रहेगा. ब्रिटेन से भारत को डिफेंस के मामले में काफी सहयोग मिल सकता है.’

उन्होंने कहा कि भारत अपकमिंग सुपर पावर है. उसमें कोई शंका नहीं है कि भारत की 140 करोड़ जनता विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है. भारत एक बहुत बड़ा बाजार है, किसी भी व्यापारी को बहुत बड़े बाजार की जरूरत है और भारत इसमें बहुत अच्छी भूमिका निभा सकता है.

PM मोदी की चौथी UK यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने समकक्ष कीर स्टार्मर के निमंत्रण पर यूनाइटेड किंगडम (यूके) की आधिकारिक यात्रा पर गए हैं. यह प्रधानमंत्री मोदी की यूके की चौथी यात्रा होगी. 23 और 24 जुलाई की इस यात्रा के दौरान दोनों देश व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) की प्रगति की समीक्षा करेंगे.


ये भी पढ़े: PM Modi Britain Visit: पीएम मोदी ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रवाना


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital