दुनिया

PM Modi Meets Pope: ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु से ऐसे मिले दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के राष्ट्राध्यक्ष

PM Narendra Modi Italy G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50वें G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए इटली गए हुए हैं. आज उन्होंने वहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. उनके अलावा पीएम मोदी की मुलाकात वैटिकन सिटी के प्रमुख पोप फ्रांसिस से हुई. उनकी फ्रांस, ब्रिटेन और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों से भी बातचीत हुई.

अभी पोप फ्रांसिस से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. आप यहां देख सकते हैं कि ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरू माने जाने वाले पोप फ्रांसिस से पीएम कैसे मिले.

दरअसल, कैथोलिक चर्च के हेड और वैटिकन सिटी के प्रमुख पोप फ्रांसिस भी आज G7 समिट के लिए इटली पहुंचे थे. वहां G7 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने उनका स्वागत किया. उन्हें इटली की महिला PM मेलोनी ने रिसीव किया.

इटली में शाम को पोप फ्रांसिस की भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हुई. दोनों की मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है.

‘मैंने उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया’

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा— “मैं लोगों की सेवा करने और हमारे प्लेनेट को बेहतर बनाने की उन (कैथोलिक चर्च के हेड और वैटिकन सिटी के प्रमुख पोप फ्रांसिस) की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करता हूँ. साथ ही उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी देता हूँ.”

यह भी पढ़िए: G7 Summit: मेलोनी हाथ जोड़कर पीएम मोदी से बोलीं नमस्ते, VIDEO में देखिए इटली की PM ने कैसे स्वागत किया

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago