Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान चुनाव में धांधली? PML-N ने 13 में से 9 सीटें जीतीं, PPP ने उठाए सवाल

PoK Elections: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नतीजे आए. PML-N ने 13 में से 9 सीटें जीतीं.

AI जनरेटेड फोटो

PoK Elections: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में विधानसभा की 45 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं. 27 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले इस चुनाव के पहले चरण के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. शुरुआती परिणामों में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) ने 13 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) को केवल 4 सीटें मिली हैं.

गठबंधन दलों में टकराव

केंद्र स्तर पर दोनों दल गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं लेकिन PoK चुनाव में आमने-सामने हैं. PPP नेताओं ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर धांधली हुई है और चुनाव आयोग से मांग की है कि जांच पूरी होने तक नतीजे रोके जाएं.

PPP का आरोप

PPP नेता नैयर बुखारी ने दावा किया कि उनकी जीत वाली सीटें PML-N को ‘तोहफे’ में दे दी गईं. उन्होंने सात सीटों पर धांधली का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही.

PML-N का जवाब

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहे. उन्होंने माना कि सिर्फ एक सीट पर हिंसा हुई जिसमें PPP कार्यकर्ता की मौत और दो लोग घायल हुए. आरोप है कि गोलीबारी PML-N नेता की ओर से हुई थी.

हिंसा और विरोध प्रदर्शन

PoK में ये चुनाव उस समय हो रहे हैं जब इलाके में दो महीने से हिंसा और विरोध प्रदर्शन जारी हैं. जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने 12 विवादित शरणार्थी सीटों को खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन किया था.

ये भी पढ़ें-फिर कांपा जापान: 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

भारत का बयान

भारतीय विदेश मंत्रालय ने 14 जुलाई को कहा था कि PoK में हो रहे विरोध पाकिस्तान के दशकों से जारी प्रशासनिक उत्पीड़न और शोषण का नतीजा हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital