दुनिया

बांग्लादेश में हिंदू संतों की गिरफ्तारियों का विरोध, श्रीकृष्णनगरी मथुरा समेत सभी इस्कॉन मंदिरों में प्रदर्शन

Bangladeshi Hindus: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और हाल में ही की गई कई संतों की गिरफ्तारियों के विरोध में देश-दुनिया के हिंदु अनु​यायियों में आवाज उठने लगी है. हिंदु अनुयायियों की ओर से बांग्लादेश की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करने के लिए रविवार को मथुरा समेत देशभर के इस्कॉन मंदिरों में कीर्तन किया गया.

इस्कॉन भक्तों ने श्रीकृष्णनगरी मथुरा तथा वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में भी बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए प्रार्थना की गई. इस दौरान हजारों भक्तों ने बांग्लादेश में इस्कॉन के संतों की गिरफ्तारियों का विरोध किया और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की. भक्तों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जबकि हिंदू शांति से पूजा-अर्चना करते हैं, और विश्‍व के कल्‍याण की कामना करते हैं.

‘पीएम मोदी बांग्लादेश हिंसा के विरुद्ध कदम उठाएं’

मथुरा स्थित इस्कॉन मंदिर के पुजारी ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा निंदनीय है. हम इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्‍तक्षेप कराने की मांग कर रहे हैं. बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, उसके विरोध में हिंदु अनुयायियों को सड़कों पर उतरने की जरूरत है. वे लोग (इस्लामिक कट्टरपंथी) डर की भाषा समझते हैं. जब तक भारत और पूरे विश्व में सनातनी सड़कों पर नहीं उतरेंगे, बांग्लादेशी कट्टरपंथी बाज नहीं आएंगे.”

इस्कॉन से जुड़े वे संत ​जिन्हें बांग्लादेशी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

‘जहां भी हिंदू समाज के लोग हैं, वे भी आवाज उठाएं’

एक और पुजारी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू भाई-बहनों की धार्मिक स्वतंत्रता छीनी जा रही है, इस संकट से पार पाने के लिए आज सभी इस्कॉन मंदिरों में कीर्तन का आयोजन किया गया. हम चाहते हैं कि जहां भी हिंदू समाज के लोग रहते हैं, वे इस पर प्रतिक्रिया दें.

‘बांग्लादेशी हिंदू अल्पसंख्यक खतरे में, हालात तनावपूर्ण’

भुवनेश्वर इस्कॉन के उपाध्यक्ष तुकाराम दास ने कहा, “ये सभी जानते हैं कि बांग्लादेश में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है और वहां हिंदू अल्पसंख्यक खतरे में हैं. हम दुनिया भर में सभी इस्कॉन मंदिरों में शांति और स्थिति को शांत करने के लिए शांतिपूर्ण प्रार्थना कर रहे हैं. शांति और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए हम ‘हरे राम हरे कृष्ण’ और नर्सिंग प्रार्थना का जाप कर रहे हैं, ताकि ईश्वरीय शक्तियां शांति बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप करें.”

इस्कॉन से जुड़े वे संत ​जिन्हें बांग्लादेशी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़िए- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: ISKCON ने कहा- जेल में चिन्मय दास को दवा देने गए दो और संत गिरफ्तार किए गए

‘वहां कट्टरपंथियों से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए’

बेंगलुरु इस्कॉन के अध्यक्ष मधु पंडित दासा ने कहा, “बांग्लादेश में हमारी एकमात्र चिंता अल्पसंख्यकों, हिंदुओं और विशेष रूप से इस्कॉन भक्तों की सुरक्षा है. हम चाहते हैं कि भारत सरकार शांति लाने के लिए सभी प्रयास करे और यही प्रार्थना हम बांग्लादेश सरकार से भी करते हैं कि अल्पसंख्यकों पर हमले रोके जाएं और कट्टरपंथियों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.”

यह भी पढ़िए: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर बोले कांग्रेस नेता- ‘मोदी सरकार की बातों में अब दम…’

(समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

7 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

46 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

2 hours ago