Bharat Express DD Free Dish

‘फैसला करो.. क्या हो? अफगानिस्तान में भारत के डंके से बौखलाए मुनीर की तालिबान को गीदड़भभकी

Asim Munir Ultimatum to Taliban: भारत-अफगानिस्तान की बढ़ती नजदीकियों से बौखलाए आसिम मुनीर ने तालिबान को ‘पाकिस्तान या TTP’ में से किसी एक को चुनने का कड़ा अल्टीमेटम दिया है. अपनी ही ‘स्ट्रैटेजिक डेप्थ’ नीति का शिकार हुए पाक आर्मी चीफ क्या कहा?

Rattled by India Afghan Ties Pakistan Army Chief Asim Munir Ultimatum to Taliban Said Choose Us or TTP

Asim Munir Ultimatum to Taliban: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की बौखलाहट अब खुलकर सामने आ गई है. भारत और अफगानिस्तान के बीच मजबूत होते रिश्तों और काबुल में भारत के बढ़ते प्रभाव से तिलमिलाए मुनीर ने अब तालिबान सरकार को सीधी धमकी दे डाली है. 10 दिसंबर 2025 को इस्लामाबाद में ‘नेशनल उलेमा कॉन्फ्रेंस’ को संबोधित करते हुए मुनीर ने अफगान तालिबान को “पाकिस्तान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP)” में से किसी एक को चुनने का अल्टीमेटम दिया है.

अफगानी नागरिकों पर आरोप (Asim Munir Blames Afghans)

’70 फीसदी आतंकी अफगानी हैं’ मुनीर ने अपने भाषण में दावा (Asim Munir on Jihad) किया कि पाकिस्तान में घुसपैठ करने वाले टीटीपी के 70 प्रतिशत आतंकी अफगानी नागरिक हैं. उन्होंने तालिबान सरकार से भावुक अपील और शिकायत भरे लहजे में पूछा, “क्या अफगानिस्तान हमारे पाकिस्तानी बच्चों का खून नहीं बहा रहा?” मुनीर ने टीटीपी को ‘फितना अल-ख्वारिज’ करार दिया और कहा कि शरिया के मुताबिक, जिहाद का आदेश सिर्फ सरकार दे सकती है, कोई निजी समूह नहीं.

ये भी पढ़ें: ‘हम मुसलमानों के दुश्मन नहीं, भारत ही हिंदुओं का देश’, बंगाल की धरती से मोहन भागवत का खुला चैलेंज

अपनी स्ट्रैटेजिक में गिरा पाकिस्तान (Asim Munir Warns Kabul Govt)

भारत के लिए खोदा गड्ढा, खुद गिरा पाकिस्तान विशेषज्ञों के मुताबिक, यह पाकिस्तान की उसी ‘स्ट्रैटेजिक डेप्थ’ (Strategic Depth) नीति का नतीजा है, जिसके तहत उसने दशकों तक भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए तालिबान और चरमपंथियों को पाला-पोसा था. 1990 के दशक से पाकिस्तान ने जिस सांप को भारत को डसने के लिए दूध पिलाया, आज वही टीटीपी बनकर पाकिस्तान को ही डस रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘मुसलमान बनो..’ सीनियर डॉ की ‘गंदी डिमांड’ पर लेडी रेजिडेंट ने निगली गोलियां

काबुल का दिया मैसेज (Asim Munir Strong Message to Taliban)

तालिबान की बेरुखी और अमेरिकी हथियार पाकिस्तानी सेना प्रमुख का यह बयान ऐसे समय आया है जब तालिबान सरकार इस्लामाबाद के आरोपों को लगातार खारिज कर रही है. वहीं, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट भी पुष्टि कर चुकी है कि टीटीपी के लड़ाके अफगानिस्तान में सुरक्षित हैं और वे 2021 में अमेरिका द्वारा छोड़े गए आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ कर रहे हैं. भारत से बदला लेने की चाहत में पाकिस्तान आज अपनी ही सीमाओं पर खुद को असहाय पा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read