Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया. मक्का और मदीना की ओर दागी गई मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया, जिसके बाद उनके टुकड़े कई इलाकों में गिरे. जानिए पूरे घटनाक्रम और बढ़ते क्षेत्रीय तनाव की पूरी जानकारी.

Tensions rise in Saudi Arabia following Houthi attacks

हूतियों के हमले से सऊदी अरब में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब एक बार फिर यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमले का सामना कर रहा है. सऊदी नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, हूतियों की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों को रक्षा प्रणाली ने बीच रास्ते में रोक दिया. हालांकि इन्हें इंटरसेप्ट किए जाने के बाद उनके टुकड़े मक्का और मदीना से जुड़े कुछ इलाकों में आकर गिरे. मक्का और मदीना इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र शहरों में गिने जाते हैं.

नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने दी जानकारी

सऊदी सिविल डिफेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि हूती संगठन द्वारा मक्का अल-मुकर्रमा और मदीना अल-मुनव्वरा की दिशा में दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों के अवशेष अलग-अलग स्थानों पर गिरे हैं. एजेंसी ने इसे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर घटना बताया है.

इन इलाकों में गिरे मिसाइलों के अवशेष

अधिकारियों के मुताबिक, मिसाइलों के टुकड़े मक्का के बाहरी क्षेत्र वादी मुघमास, जेद्दा के अल-नुझा इलाके, ताइफ के वादी जलील और राबिघ के एक सुनसान स्थान पर पाए गए. सऊदी सिविल डिफेंस गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी है, जिसका काम आपदा और आपात स्थिति के दौरान लोगों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

इस घटनाक्रम से पहले एजेंसी ने अपने पश्चिमी क्षेत्र के चार प्रांतों, जिनमें मक्का भी शामिल है, के लोगों को संभावित खतरे को देखते हुए सतर्क रहने को कहा था. साथ ही निवासियों को जरूरत पड़ने पर नजदीकी सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का निर्देश भी जारी किया गया था.

हूतियों ने कई ठिकानों पर हमले का दावा किया

हूती समूह ने दावा किया है कि शुक्रवार और शनिवार को उन्होंने सऊदी अरब के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया. उनके दावे के अनुसार तीन एयरपोर्ट, तेल क्षेत्र से जुड़ी दो प्रमुख सुविधाएं, एक पाइपलाइन और एक एयरबेस को टारगेट किया गया.

रियाद से लेकर दक्षिणी इलाकों तक निशाना

हूतियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया. इसके अलावा दम्माम और नजरां के हवाई अड्डों पर भी हमला करने का दावा किया गया. हूती प्रवक्ता ने दक्षिणी क्षेत्र के खमीस मुशैत एयरबेस और पूर्व से पश्चिम की ओर जाने वाली कच्चे तेल की पाइपलाइन तथा उससे जुड़े पंपिंग स्टेशनों पर भी हमले की बात कही.

यमन में भी बढ़ी सैन्य गतिविधियां

क्षेत्र में लगातार बढ़ते तनाव के बीच यमन की सऊदी समर्थित सरकार ने बताया कि हूतियों ने अदन के दक्षिणी बंदरगाह क्षेत्र में स्थित कोस्ट गार्ड ठिकानों पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. इस घटना ने पूरे इलाके में सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें-भूख से मर जाएगा पाकिस्तान? ईरान बॉर्डर बंद होते ही गैस की किल्लत, दाम सुन उड़ जाएगा होश

2022 का समझौता भी पड़ रहा कमजोर

मौजूदा घटनाएं उस समझौते पर भी सवाल खड़े कर रही हैं, जो 2022 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से हुआ था. इस समझौते के बाद सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन और हूती विद्रोहियों के बीच सीमा पार हमलों में काफी कमी आई थी. सऊदी समर्थित गठबंधन जहां यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करता है, वहीं राजधानी सना पर अब भी हूती विद्रोहियों का नियंत्रण बना हुआ है. लगातार बढ़ते हमले इस पूरे क्षेत्र में नए तनाव के संकेत दे रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital