Bharat Express DD Free Dish

Germany: जर्मनी के हैम्बर्ग में एक चर्च में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत, कई घायल

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें करीब सात लोगों की मौत हो गई.

Germany
Edited by Nitish Pandey

Germany: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक चर्च में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले मीडिया रिपोटरें में कहा गया था कि रात करीब 9 बजे हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई. बाद में इमारत के ऊपरी हिस्से में एक और शव मिला.

जर्मन अखबार बिल्ड ने बताया कि पुलिस ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोली क्यों मारी गई. पुलिस ने कहा कि अपराधी के भागने का कोई सबूत नहीं मिला है. स्थानीय पुलिस ने पहले ट्वीट किया था कि इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. हैम्बर्ग के मेयर पीटर चेंचचर ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

ये भी पढ़ें: इजरायल-फिलिस्तान में बढ़ा तनाव, गोलीबारी में  लोगों की मौत, 16 घायल

 

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read