Urdu Conclave 2026

ये तो गजब बेइज्जती हो गई, SCO Summit में पीएम मोदी और पुतिन के सामने वेटर बने शहबाज शरीफ! वीडियो हो गया वायरल

SCO Summit

एससीओ समिट 2025.

SCO Summit: चीन के तियानजिन में एससीओ समिट (SCO Summit) का आयोजन किया गया. इस शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शिरकत की, पीएम मोदी से लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ. समिट की तमाम ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनपर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. ऐसा ही एक वीडियो पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और पाक पीएम शहबाज शरीफ का सामने आया है, जिसपर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं.

SCO Summit में दिखा अलग नजारा

दरअसल, पीएम मोदी और पुतिन एससीओ समिट (SCO Summit) स्थल पर एक-दूसरे से बात करते हुए जा रहे हैं, तभी कुछ ही दूरी पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ वेटर की तरह साइड में हाथ बांधकर एक दम सावधान की मुद्रा में खड़े हुए दिखाई देते हैं. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें- SCO Summit: पहलगाम हमले की सदस्य देशों ने की कड़ी निंदा, शहबाज शरीफ वैश्विक मंच पर हुए बेइज्जत, जानें, कैसे

वीडियो पर यूजर्स ले रहे मजे

एक यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजनेताओं की तरह तल रहे हैं, जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ वेटर की तरह खड़े होकर टिप मिलने का इंतजार कर रहे हैं.” एक अन्य यूजर्स ने मजे लेते हुए लिखा, “शहबाज शरीफ सोच रहे हैं कि ये कितने अमीर लोग हैं, इनसे बात कैसे करूं?”

बता दें कि ये वीडियो उस दौरान का है, जब राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी जिनपिंग से मिल रहे होते हैं. तीनों नेताओं के बीच दोस्ताना अंदाज में एकदूसरे से बातचीत करते हुए देखा गया इस वीडियो के अंत में.

SCO Summit से दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी

एससीओ समिट (SCO Summit) में शामिल होने के बाद पीएम मोदी तियानजिन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने अपनी इस यात्रा को लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का धन्यवाद किया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read