पाक पीएम शहबाज शरीफ.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने भारत के सिंधु जल समझौते को स्थगित करने पर एक बार फिर से गीदड़ भभकी दी. उन्होंने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर भारत सिंधु नदी के पानी को रोकने की कोशिश करेगा, तो उसको करारा जवाब देंगे.
सिंधु जल समझौते का दिया हवाला
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने मंगलवार को दावा किया कि पाकिस्तान में पानी के प्रवाह को रोकने का कोई भी प्रयास सिंधु जल संधि का उल्लंघन है और इसका निर्णायक जवाब दिया जाएगा.इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “दुश्मन अगर पाकिस्तान से पानी की एक बूंद भी छीनता है, तो उसका बुरा परिणाम होगा.
Shahbaz Sharif ने भारत को दी धममकी
उन्होंने (Shahbaz Sharif) कहा, “आपने हमारा पानी रोकने की धमकी दी. अगर आपने ऐसा कोई कदम उठाया तो पाकिस्तान आपको ऐसा सबक सिखाएगा जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे.” जियो न्यूज के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज ने इस बात पर जोर दिया कि पानी पाकिस्तान के लिए जीवन रेखा है और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत देश के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
गौरतलब है कि अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, भारत ने अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को तब तक स्थगित कर दिया है, जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन का त्याग नहीं कर देता.
यह भी पढ़ें- हिंदुओं के लिए जहन्नम बना पाकिस्तान! हर साल 2000 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों का हो रहा अपहरण, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच नौ वर्षों की बातचीत के बाद 1960 में विश्व बैंक की सहायता से सिंधु जल संधि समझौता हुआ था.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




