अमेरिका (America) के वाशिंगटन (Washington) में रविवार को गोलीबारी (Shootout) की घटना सामने आई. वहां के लोकल मीडिया की माने तो इस घटना में करीब तीन लोगों की मौत हो गई है.
पुलिस ने क्या बताया ?
रेंटन पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार, फायरिंग कांड के बाद उस क्षेत्र को सील कर दिया गया है. संदिग्ध अभी फरार है. संदिग्ध की तलाश में पुलिस जुट गई है.
कहां हुई गोलीबारी ?
यह गोलीबारी अमेरिका (America) के वाशिंगटन राज्य के मीडो क्रेस्ट प्लेग्राउंड, मीडो क्रेस्ट पिकलबॉल, टेनिस कोर्ट और मीडो क्रेस्ट अर्ली लर्निंग सेंटर के पास होने की सूचना है.
कितने लोगों की मौत ?
अब तक गोलीबारी में करीब तीन लोगों की मौत की सूचना है. स्थानीय पुलिस ने अभी तक गोलीबारी में हुई मौतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है. मौत का जो भी आंकड़ा सामने आया है, उसे अमेरिका (America) के एक प्रवक्ता ने एक न्यूज चैनल को दिए बयान में बताया है कि अभी तक तीन लोगों की मौत हुई है.
पुलिस ने क्या कहा ?
पुलिस ने सोशल मीडिया पर दिए एक बयान में कहा कि वे किर्कलैंड एवेन्यू एनई और एनई 18वीं स्ट्रीट के पास हुई गोलीबारी की जांच कर रहे हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा कि कई लोग मारे गए हैं. वहीं उन्होंने आगे कहा कि यह एक सक्रिय स्थान है. इसलिए वहां काफी ज्यादा पुलिस तैनात हो सकते हैं। आप उस जगह पर जाने से बचें.
गोलीबारी में मरने वाले कौन ?
गोलीबारी में जिनकी भी मौत हुई है उनकी पहचान नहीं बताई गई है. वो कौन हैं?, कहां के रहने वाले हैं? और उनकी उम्र क्या है?. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सबूत जुटा रही है.
घटना कब हुई ?
जो खबर निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार 11 जुलाई को रेंटन ट्राजिट सेंटर में हुई गोलीबारी के बाद ये घटना हुई. उस घटना में करीब 52 साल के नागरिक को लुटेरों ने गोली मार दी थी, जिसमें वो व्यक्ति घायल हो गया था.
मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
वहीं गोलीबारी में घायल व्यक्ति की हालत अब खतरे से बाहर है और मामले में अब तक तीन संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं. हमलवारों में दो की उम्र 20 साल और एक की उम्र करीब 18 साल है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
