मनोरंजन

इस भोजपुरी फिल्म में काम करने के लिए Amitabh Bachchan ने क्यों नहीं लिए थे पैसे? मनोज तिवारी ने किया खुलासा

अमिताभ बच्चन को सदी का महनायक कहा जाता है. इनके जबरदस्त अभिनय की जितनी तारिफ की जाए उतनी कम है. बॉलीवुड में उनका योगदान काफी अहम है. उनकी कद काठी, आवाज और एक्शन ने ही उन्हें सदी का महानायक बनाया. फैंस उनके हर आंदाज को काफी पसंद करते है. जितना अच्छा ये एक्टिंग करते है, उतना ही कमाल का इनका व्यक्तित्व भी है. क्या आपको पता है कि अमिताभ बच्चन ने अपने करियर के शुरूआती दौर में भोजपुरी इंडस्ट्री में भी किया है. तो आइए आपको बताते है इनके भोजपुरी करियर के कुछ अनसुने किस्सों के बारे में.

अमिताभ बच्चन ने एक भोजपुरी फिल्म की थी जिसे लोग आज भी याद करते हैं. जिसमें उन्होंने बिना पैसे लिए काम किया था. इस बात का खुलासा मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया. उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन ने बिना फीस के फिल्म गंगा में काम किया था. इस फिल्म में फ्री में काम करने का कारण यह था कि इस फिल्म को अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने बनाया था. जिसके चलते बिग बी बिना फीस के इस फिल्म में काम किया था.

मनोज तिवारी ने किया खुलासा

आगे मनोज तिवारी ने बताया कि शूटिंग के आखिरी दिनों में उनके पास एक फोन आया था और तब अमिताभ बच्चन ने उनसे फिल्म में एक भूमिका निभाने के लिए कहा था. तिवारी ने कहा, ‘अमिताभ बच्चन ने मुझे फोन किया था और यह मेरे लिए बहुत बड़ा दिन था. अमित जी ने मुझे फोन किया और कहा कि मनोज हमें दो दिन का समय दीजिए और इस फिल्म का निर्माण उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत कर रहे हैं. फिर मैंने सोचा कि अमिताभ बच्चन मुझे क्यों बुला रहे हैं? 10-12 दिनों तक मैं असमंजस में था क्योंकि दरअसल अमिताभ बच्चन से मिलना मेरा सपना था और जब वह मेरे सामने खड़े थे तो मैं बस उन्हें ही देख रहा था.

ये भी पढ़ें- ‘Aspirants’ का नया सीजन OTT पर दिखाएगा अपना जादू, Season 2 के वर्ल्डवाइड प्रीमियर का ऐलान, जानें कहां देखें

वहीं इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को लेकर मनोज तिवारी ने कहा था, ‘उस समय भोजपुरी फिल्में 1.5 करोड़ रुपये में बनती थीं और निर्माता इससे 7-10 करोड़ रुपये कमाते थे. ऐसा उन्होंने दीपक सावंत के लिए किया. उनके लिए अमिताभ बच्चन ने बिना कोई पैसा लिए फिल्म की ताकि फिल्म ज्यादा पैसे कमा सके.

इन फिल्मों में किया काम

आपको बता दें कि ‘गंगा’ की सफलता को देखते हुए अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘गंगोत्री’ में काम किया. यह पहली फिल्म गंगा का सीक्वल थी. उनके अपोजिट हेमा मालिनी थीं. इनके अलावा फिल्म में भूमिका चावला मुख्य भूमिका में थीं. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक लंबा ब्रेक लिया और 5 साल बाद भोजपुरी फिल्म ‘गंगा देवी’ में काम किया. ‘गंगा’ में उनके अपॉजिट जया बच्चन (Jaya Bachchan) थीं.  इसके बाद अणिताभ ने Ganga Ki Saugand में काम किया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई थी.

Dimple Yadav

Recent Posts

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

17 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago