Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Report: लंदन और यूरोप में भारी बर्फबारी, ठंड की चपेट में उत्तर भारत

Weather Forecast: लंदन में बर्फबारी के चलते हवाई अड्डे, ट्रेन नेटवर्क और सड़कें बाधित हो गई है. बर्फ ने यात्रियों और छुट्टी मनाने वालों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं.

Weather Report

लंदन में बर्फबारी

Edited by Nitish Pandey

Weather Report: देश में मौसमी तेवर बदलते हुए दिख रहे हैं. पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. वहीं, चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ तमिलनाडु में तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़ गया है. तो वहीं, दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों में तापमान कम होने से ठंड बढ़ेगी. यूपी में कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है. तो वहीं सोमवार सुबह लंदन में भी मौसम का मिजाज बदला-बदला सा दिखा. मौसम विभाग के मुताबिक, लंदन का तापमान -15 डिग्री तक हो सकता है.

लंदन में लोग जब सोमवार सुबह (12 दिसंबर) सो कर उठे तो पूरा शहर बर्फ की चादर से ढका हुआ था. लंदन में कल शाम बर्फ़ गिरनी शुरू हो गई थी. शहर के कुछ हिस्सों में तापमान -1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा. जिसकी वजह से रात बहुत ठंडी रही.

snowfall

यात्रियों के लिए हुई मुश्किलें

लंदन में बर्फबारी के चलते हवाई अड्डे, ट्रेन नेटवर्क और सड़कें बाधित हो गई है. बर्फ ने यात्रियों और छुट्टी मनाने वालों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं. मौसम के मुताबिक, तापमान -15 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है.

भारत के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी जारी

वहीं, भारत के कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिसके बाद अब हिमाचल के भी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. देश की राजधानी दिल्ली अगले कुछ दिनों में कोहरे की चादर में लिपटी रहेगी. मौसम विभाग (Weather Report) के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा.

यूपी में भी बढ़ा ठंड का प्रकोप

इस बीच यूपी में कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है. लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें : Cyclone Mandous: तमिलनाडु में चक्रवात ‘मैंडूस’ का कहर, कई दीवारें गिरीं, उखड़ गए पेड़

दक्षिण में बारिश की संभावना

दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ ने कहर बरपाया है. हालांकि तूफान तमिलनाडु के तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसका असर अब भी कई राज्यों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग (Weather Report) के मुताबिक, दक्षिण आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital