Bharat Express DD Free Dish

Sri Lanka Blackout: श्रीलंका में फिर बिजली गुल! छाया अंधकार; ऊर्जा मंत्री बोले- पावर सब स्टेशन में बंदर घुस आए

Sri Lanka Hit by Nationwide Power Cut: श्रीलंका में फिर बिजली कट गई, इससे रात को वहां अधिकांश इलाकों में अंधेरा ही अंधेरा रहा. ऊर्जा मंत्री के अनुसार, यह समस्या बंदरों के कारण उत्पन्न हुई.

power-cut sri lanka news

बिजली गुल की समस्या (इमेज सोर्स— Freepik.com)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Sri Lanka Electricity Blackout: भारत के दक्षिण में हिंद महासागर में स्थित द्वीपीय देश श्रीलंका में बिजली गुल होने की समस्‍या बनी हुई है. श्रीलंका के अधिकारी रविवार को हुई देशव्यापी बिजली कटौती के बाद बिजली बहाल करने की कोशिशों में जुटे हैं. सरकारी स्वामित्व वाले बिजली उत्पादक और आपूर्तिकर्ता, सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CEB) ने यह घोषणा की.

CEB के अनुसार, श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत में पनादुरा ग्रिड सब स्टेशन में आपात स्थिति के कारण बिजली कटौती हुई. खबरों में बताया गया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे बिजली कटौती शुरू हुई और बार-बार दिक्कत आती रही. अधिकारी बिजली सप्लाई पूरी तरह से बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं.

बिजली बहाल करने के लिए त्वरित कार्रवाई जारी

CEB के अध्यक्ष तिलक सियाम्बलपतिया ने जनता को आश्वासन दिया कि बिजली बहाल करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है.

बंदरों के कारण दिक्‍कत आई- ऊर्जा मंत्री जयकोडी

इस बीच, ऊर्जा मंत्रालय के सचिव प्रोफेसर उदयंगा हेमपाल ने पुष्टि की कि राष्ट्रीय ग्रिड में असंतुलन के कारण बिजली गुल हुई. न्‍यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, ऊर्जा मंत्री कुमारा जयकोडी ने कहा- बिजली गुल होने की वजह बंदरों का एक झुंड था, जो सब स्टेशन में घुस गया और वहां नुकसान पहुंचाया.

मंत्री ने कहा कि ये जानवर ‘हमारे ग्रिड ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आए जिससे सिस्टम में असंतुलन पैदा हो गया”.

सेवा बहाल होने तक लोगों से पानी बचाने की अपील

दूसरी ओर, राष्ट्रीय जल आपूर्ति और जल निकासी बोर्ड ने जनता से बिजली पूरी तरह से बहाल होने तक पानी बचाने की अपील की है. हालांकि, कुछ इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई है, लेकिन यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि यह कटौती कितने समय तक जारी रहेगी.

जनरेटर या इनवर्टर का इस्तेमाल किया जा रहा

सवा 2 करोड़ की आबादी वाले इस देश के अस्पतालों और अन्‍य व्यवसायों में फिलहाल जनरेटर या इनवर्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है.

हाल के वर्षों में श्रीलंका में सब स्टेशन में समस्याओं के कारण कई बार देश भर में बिजली कटौती हुई है.

महीनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा

श्रीलंका के लोगों को 2022 की गर्मियों में कई महीनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा, जब देश आर्थिक संकट में फंस गया.

2023 श्रीलंकाई ब्लैकआउट, दरअसल देश भर में बिजली कटौती की एक श्रृंखला थी, जो 9 दिसंबर, 2023 को श्रीलंका में हुई थी. ब्लैकआउट स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे शुरू हुआ और तीन घंटे से अधिक समय तक चला. देश की मुख्य आपूर्ति श्रृंखला में एक व्यवस्थित विफलता और कोटमाले बियागामा ट्रांसमिशन लाइन के टूटने के कारण बिजली कटौती हुई थी.

2016 में भी श्रीलंका में के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था.

(न्यूज एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़िए: प्रयागराज जंक्शन में एकल दिशा प्लान से ही होगा प्रवेश और निकास



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read