Bharat Express DD Free Dish

जापान में मिला भारत को समर्थन,सांसद बृजलाल ने किया पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब

MP Deligation In Japan

बीजेपी के राज्यसभा सांसद इन दिनों जेडीयू के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में जापान गए हुए हैं. प्रतिनिधिमंडल के साथ गए सांसद बृजलाल का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने आतंक के खिलाफ भारत की नीति को स्पष्ट किया है.  भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का आतंकी चेहरा दुनियां के सामने उजागर करने के लिए विभिन्न देशों में अलग अलग सांसदों के प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं .गौरतलब है कि सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल, जापान में हैं और टोक्यो में प्रमुख थिंक टैंकों को भारत की आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के बारे में बता रहा है.

वहीँ सभी प्रमुख थिंक टैंकों ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों का समर्थन किया, साथ ही वैश्विक सहयोग पर बल दिया. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से भी मुलाकात की. जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और भारत के साथ आतंकवाद के विरुद्ध खड़े रहने पर सहमती जताई. जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने ऑपरेशन सिंदूर की भी सराहना की.

 जापानी नागरिकों ने किया भारत की नीति का समर्थन

सांसद बृजलाल इन दिनों जापान में लोगों के बीच पाकिस्तान के आतंकी चेहरे की असलियत बता रहे हैं कि कैसे पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकियों के साथ खड़ा है और आतंकी कैंप भी चला कर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और वह समय समय पर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देकर भारत के अमन चैन को खराब भी करता रहता है .सांसद बृजलाल ने जापान के काफी लोगों से मिलने के बाद कहा कि यहां के लोग भारत के fight againest terorissm के समर्थन में हैं .

सांसद बृजलाल ने किया मुंबई आतंकी हमले का जिक्र

बृजलाल ने कहा कि भारत चार दशक से आतंकवाद से पीड़ित है , हमने 2016 तक हमने कुछ नहीं कहा लेकिन 26/11/2008 मुंबई में हुए आतंकी हमले के दौरान में उत्तर प्रदेश में अपर पुलिस महानिदेशक था , इस घटना में 170 लोग मारे गए थे . महाराष्ट्र पुलिस के 2 जांबाज IPS पुलिस अधिकारी आई जी हेमंत करकरे और IPS अशोक कामटे शहीद शहीद हुए थे , यह घटना 3 दिन तक चली जिसमें जाबांज पुलिस कर्मियों ने 9 आतंकियों को मार दिया और एक पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया . इस घटना में पाकिस्तान के हाथ होने के पूरे साक्ष्य मिल गए लेकिन उसके बाद भी पाकिस्तान ने आतंकवाद का रास्ता नहीं छोड़ा.

भारतीय सेना ने पाक स्थित आतंकी शिवरों को एयर स्ट्राइक कर किया बर्बाद

2014 में देश के प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसना शुरू किया, सन् 2016 में पाकिस्तानी समर्थित आंकवादियों ने घटनाओं को अंजाम दिया तब हमने इनके घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मारा,हम लोग समझ रहे थे कि पाकिस्तान अब समझ जाएगा लेकिन उसके बाद आतंकवादियों ने पुलवामा की घटना कर डाली जिसका भारतीय सेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर बदला लिया जिसमें काफी आतंकवादी मारे गए .इसके बाद लगा कि पाकिस्तान अब आतंकियों का साथ छोड़ देगा लेकिन 22 अप्रैल 2025 की पहलगाम की घटना ने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया आतंकियों ने बहुत बुरी तरह पर्यटकों को मारा,एक महिला ने कहा कि मेरे पति को मार दिया है तो मुझे भी मार दो इस पर आतंकी ने उससे कहा कि जाओ प्रधानमंत्री मोदी को संदेश दे देना.

सांसद बृजलाल ने कहा कि अब यह मोदी का भारत है

इसके बाद भी हमने पाकिस्तान पर प्रीसाइज अटैक किया सिर्फ आतंकवादियों के शिविरों में हमला कर उनको नेस्तानाबूद किया, किसी भी आम पाकिस्तान नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई एयर बेस , हथियार, ड्रोंस,मिसाइल बर्बाद किए.पाकिस्तान ने चार दशकों में दर्जनों आतंकी घटनाओं को कारित कर भारत की शांति को भंग किया. आज इस बात को दुनियां भी समझ रही है और अधिकतर देश आतंकवाद को लेकर हमारी नीति का समर्थन कर रहे हैं.सांसद बृजलाल ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और अब यह मोदी का भारत है . अब अगर पाकिस्तान ने भारत में अमन चैन को खत्म करने का कुछ भी प्रयास किया तो इस बार ऐसा जवाब दिया जाएगा जिसके बारे में पाकिस्तान ने सोचा भी नहीं होगा .

कौन हैं सांसद बृजलाल

बीजेपी के राज्यसभा सांसद बृजलाल उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं , उनका सामाजिक कार्यों,अपराधियों पर शिकंजा कसने और उनके खात्मे में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है . सांसद बृजलाल ने उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के पद पर रहते हुए एनकाउंटर की घटना का नेतृत्व किया. वह ऐसे पुलिस अधिकारी रहे हैं कि उनके नाम से ही बड़े बड़े अपराधी खौफ खाते थे .

चर्चित डकैत घनश्याम केवट एनकाउंटर का किया नेत्तृत्व

चित्रकूट के थाना राजापुर के जमौली गांव में चले 50 घंटे के घनश्याम केवट एनकाउंटर की कमान उन्होंने खुद संभाली थी और उनका उस समय कंधे पर AK 47 और उससे फायरिंग करते हुए फोटो काफी वायरल हुए थे और कड़ी मेहनत और बहादुरी के साथ बृजलाल ने घनश्याम केवट को मार गिराने में सफलता हासिल की थी,उनके जीवन में ऐसी तमाम घटनाएं हैं कि जिनको सुनने से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं,सांसद बृजलाल ने इन सभी घटनाओं को लेकर 15 से ज्यादा पुस्तकें लिखीं है जिससे पुलिस अधिकारी और आम लोग उनके अनुभव का लाभ लेकर एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकें .

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read