पूरी दुनिया में जहां आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ यूरोप के सबसे शांत और खूबसूरत देशों में शुमार स्विट्जरलैंड से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली खबर (Switzerland Winterthur Knife Attack) सामने आई है. दरअसल स्विट्जरलैंड के विंटरथुर शहर के एक बेहद व्यस्त रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह ‘अल्लाहू अकबर’ के मजहबी नारे लगाते हुए एक सिरफिरे हमलावर ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर कत्लेआम मचा दिया. इस अचानक हुए खूनी तांडव में कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे स्विट्जरलैंड और खासकर ज्यूरिख कैंटन इलाके में सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया है.
व्यस्त स्टेशन पर मचा खूनी तांडव(Switzerland Winterthur Knife Attack)
ज्यूरिख क्षेत्रीय पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात उत्तर-पूर्वी स्विस शहर के विंटरथुर रेलवे स्टेशन पर सुबह ठीक 8:30 बजे के करीब हुई, जब स्टेशन पर रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा और आम मुसाफिरों की भारी भीड़ थी.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक एक 31 वर्षीय स्विस नागरिक हाथ में तेज धारदार चाकू लहराते हुए स्टेशन परिसर में घुसा और ‘अल्लाहू अकबर’ चिल्लाते हुए बेकसूर लोगों पर अंधाधुंध वार करना शुरू कर दिया. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर ने तीन लोगों को लहूलुहान कर जमीन पर गिरा दिया था. सूचना मिलते ही स्विस कमांडो और स्थानीय पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए पूरे स्टेशन को घेर लिया और आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा.
Terrorists attack in Switzerland ?
On the occasion of Id-ul-Adha, a man shouting “Allah-hu-Akbar” stabbed multiple people in Winterthur. As per officials, 4 people were critically injured and kept under an intensive care unit. pic.twitter.com/RTcAxploIE
— Baba Banaras™ (@RealBababanaras) May 28, 2026
28 से 52 साल के स्विस नागरिक बने शिकार
इस खूनी हमले (Switzerland Winterthur Knife Attack) का शिकार हुए तीनों पीड़ित स्विस मूल के ही नागरिक हैं, जिनकी उम्र 28 से 52 साल के बीच बताई जा रही है. घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर आपातकालीन चिकित्सा टीम (इमरजेंसी मेडिकल पर्सोनेल) और एम्बुलेंस पहुंची. तीनों घायलों को खून से लथपथ हालत में नजदीकी अस्पतालों में आईसीयू में भर्ती कराया गया है.
हालांकि, प्रशासन ने अभी तक घायलों की स्थिति और उनके जख्मों की गंभीरता को लेकर कोई विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है, जिसके कारण स्थानीय समुदाय और घायलों के परिजनों में भारी चिंता और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है.
शांत शहर में ‘लोन वुल्फ’ अटैक की आशंका
लगभग 1 लाख 23 हजार की आबादी वाला विंटरथुर शहर स्विट्जरलैंड के सबसे बड़े शहर ज्यूरिख के बिल्कुल पास स्थित है और अपनी समृद्ध कला, संस्कृति और शांति के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. यहां इस तरह के हिंसक और मजहबी नारे(Switzerland Winterthur Knife Attack) वाले अपराध न के बराबर होते हैं, इसलिए इस हमले ने स्विस खुफिया एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं.
पुलिस और जांच एजेंसियां इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही हैं कि क्या यह कोई सोची-समझी आतंकी साजिश थी, क्या हमलावर का कोई पूर्व आपराधिक या कट्टरपंथी बैकग्राउंड है, या फिर यह ‘लोन वुल्फ’ स्टाइल का रैंडम अटैक था. फिलहाल स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस जनता से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




