Bharat Express DD Free Dish

दुनिया में एक और जंग! क्यों भिड़ गईं युगांडा और दक्षिण सूडान की सेनाएं?

Tension Between Uganda South Sudan: दुनिया में इन दिनों जंगों का दौर चल रहा है. कुछ दिनों पहले थाईलैंड और कंबोडिया में तनाव हो गया था. अब युगांडा और दक्षिण सूडान की सेनाएं भिड़ गई हैं. जानिए क्या है कारण?

Tension Between Uganda South Sudan

युगांडा और दक्षिण सूडान के बीच तनाव

Tension Between Uganda South Sudan: पिछले 5 साल में देखा जा रहा है कि दुनियाभर में जंगों का दौर चल रहा है. कई देश सीधी जंग लड़ रहे हैं. वहीं कई के बीच भारी तनाव फैला हुआ है. वहीं कुछ जंग सीजफायर पर शांत हो चुकी हैं. कुछ दिनों पहले थाईलैंड और कंबोडिया में तनाव हो गया था. इस बीच आफ्रीका से एक और जंग की आहट सामने आ रही है. अफ्रीका में दो देशों युगांडा और दक्षिण सूडान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इनके बीच सीमा विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है, जिसमें अब तक छह जवानों की जान गई है. दोनों देशों के बीच वर्षों पुराना सीमा विवाद है, जो कई बार हिंसक झड़प का कारण बन चुका है.

झड़प की वजह क्या है?

दक्षिण सूडान की सेना के मुताबिक युगांडा की सेना ने अचानक उस पर हमला किया. दक्षिण सूडान का आरोप है कि युगांडा की सेना टैंक और तोपों से लैस थी और उसने जनता की सुरक्षा में तैनात एक संयुक्त सुरक्षा बल की इकाई पर हमला किया. हमले में जान गंवाने वालों में दो दक्षिण सूडानी सैनिकों, दो पुलिस अधिकारियों और एक जेल अधिकारी शामिल हैं.

सैन्य संघर्ष और विवाद

दक्षिण सूडान गृह युद्ध की चपेट में है. राष्ट्रपति साल्वा कीर की सरकार मतभेदों से घिरी है. इस वजह से देशभर में दक्षिण सूडान की सेना और सशस्त्र विद्रोही समूहों के बीच लड़ाई चल रही है. युगांडा की सरकार दक्षिण सूडान में साल्वा कीर की सरकार को बचाने में जुटी है, वहां अपने सैनिकों को तैनात कर रखा है. युगांडा और दक्षिण सूडान के बीच विवाद (uganda vs south sudan) की असल वजह सीमा है. ब्रिटिश काल से यह विवाद चला आ रहा है और कई बार पहले भी हिंसक झड़प हो चुकी है. दोनों देश इस क्षेत्र पर अपना-अपना दावा ठोंकते हैं.

क्या है जंग का आधार का इतिहास?

दक्षिण सूडान पहले सूडान का हिस्सा था. 2011 में सूडान से उसे आजादी मिली. मगर साथ में युगांडा के साथ वर्षों पुराना सीमा विवाद (uganda south sudan border conflict) भी हाथ लगा. ब्रिटिश शासन के वक्त युगांडा और सूडान के बीच सीमांकन प्रारंभ हुआ, लेकिन दोनों देशों के बीच आम सहमति नहीं बन पाई. यही कारण है कि सालों बाद भी दोनों देशों के बीच तनाव बना है.

ये भी पढ़ें: जंग या जुनून! रोजाना 28 डॉलर का जुर्माना क्यों चुकाते रहे बिल गेट्स? 13 साल चली लड़ाई

भविष्य में क्या हो सकता है? (uganda south sudan conflict history)

ऐसा नहीं है कि दोनों देश पहली बार आमने सामने आए हैं. इससे पहले 2010 में युंगाडा की सरकार ने सूडानी सेना पर हमला करने का आरोप लगाया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच झड़प हुई थी. उसके बाद 2020 में एक बार और झड़प हो चुकी है. दक्षिण सूडान के मागवी काउंटी के पोगी दोनों सेना ने एक-दूसरे पर हमला किया था. अब एक बार फिर से दोनों देश आमने सामने आए हैं. देखना होगा ये विवाद जल्द खत्म होता है या किसी जंग का रूप ले लेता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read