Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

थाईलैंड में बड़ा रेल हादसा, क्रेन गिरने से ट्रेन पटरी से उतरी; 22 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Thailand Train Accident: थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा प्रांत में एक क्रेन गिरने से यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई. हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए। राहत और बचाव कार्य जारी है.

Thailand Train Accident: थाईलैंड में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ. नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में एक क्रेन गिरने से यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई. इस हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. पुलिस प्रमुख थाचापोन चिन्नावोंग ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

कहां जा रही थी ट्रेन?

यह हादसा राजधानी बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुआ. जिस ट्रेन का हादसा हुआ, वह उबोन रत्चाथानी प्रांत की ओर जा रही थी. स्थानीय मीडिया के लाइव वीडियो में दिखा कि रंगीन यात्री ट्रेन पटरी से उतरकर एक ओर पलट गई थी और मलबे से धुआं उठ रहा था. राहतकर्मी मौके पर मौजूद थे और आग पर काबू पा लिया गया था.

बचाव कार्य जारी

नाखोन रत्चासिमा के जनसंपर्क विभाग ने फेसबुक पर जानकारी दी कि अब तक चार शव मलबे से बाहर निकाले जा चुके हैं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. अधिकारी लगातार ट्रेन के अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान का गुनहगार कौन? सरकारी कंपनियों ने लगाया चूना, गरीबों की बचत स्वाहा; शहबाज शरीफ का सिरदर्द

क्रेन गिरने से हुआ हादसा

अधिकारियों ने बताया कि क्रेन एक ऊंची हाई-स्पीड रेलवे बनाने के लिए इस्तेमाल हो रही थी. यह क्रेन अचानक चलती ट्रेन पर गिर गई, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital