अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक (Howard Lutnick) ने भारत के संरक्षणवादी रवैये पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भारत खुद को फ्री मार्केट डेमोक्रेसी बताता है, लेकिन जब अमेरिकी कंपनियां अपना माल बेचना चाहती हैं तो भारत टैरिफ की दीवारें खड़ी कर देता है. लुटनिक (Howard Lutnick) बोले,
“हम भारतीय सामान खुलेआम खरीदते हैं लेकिन भारत हमारे लिए दरवाजे बंद रखता है. ये निष्पक्षता नहीं है.”
भारत पर हॉवर्ड लुटनिक का तंज
एक इंटरव्यू में उन्होंने (Howard Lutnick) भारत की 140 करोड़ आबादी पर तंज कसते हुए कहा,
“इतनी बड़ी जनसंख्या का दावा करने वाला देश हमसे एक बुशल यानी 25 किलो मक्का तक नहीं खरीदता. हर चीज पर टैरिफ लगा देता है. अगर आप दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता से व्यापार करना चाहते हैं, तो ये रवैया बदलना होगा.”
भारत सरकार का क्या कहना है?
भारत की तरफ से जवाब भी साफ है. सरकार का कहना है कि डेयरी और कृषि सेक्टर को अमेरिका के लिए खोलना लाखों भारतीय किसानों की आजीविका को खतरे में डाल सकता है. भारत GM फसलों और विदेशी डेयरी उत्पादों को लेकर सतर्क है और अपने किसानों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है.
रूस से तेल खरीद रहा है भारत
वहीं दूसरी ओर, भारत रूस से सस्ता तेल खरीदने पर अड़ा हुआ है. अमेरिका ने 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ (Tariff) लगा दिया है लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि वह अपने नागरिकों के हितों से समझौता नहीं करेगा.
इसे भी पढ़ें-नाटो देशों से ट्रंप की अपील पर भड़क उठा चीन, अमेरिका को दिया करारा जवाब, कहा- हम युद्ध के लिए साजिश…
ट्रेड डील पर बातचीत तेज
हालांकि, दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत तेज हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारतीय वाणिज्य मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल को अगले हफ्ते अमेरिका आने का न्योता दिया है. राजदूत पद के लिए नामित सर्जियो गोर ने कहा है कि समझौता अब दूर नहीं है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



