Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pakistan: कराची पुलिस मुख्यालय पर आतंकवादियों के हमले में तीन की मौत, 10 घायल

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में शुक्रवार देर शाम पुलिस मुख्यालय गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. कुछ देर तक वहां मौजूद पुलिसकर्मी समझ नहीं पाए कि गोलियों की बौछार कहां से हो रही है.

Pakistan

घटना स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी (फोटो-IANS)

Edited by Nitish Pandey

Pakistan: दक्षिण सिंध प्रांत में कराची पुलिस मुख्यालय पर शुक्रवार रात आतंकवादियों के एक समूह द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम तीन हमलावर मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी हमला शाम करीब 7:10 बजे हुआ. दक्षिण क्षेत्र कराची के उप महानिरीक्षक इरफान बलूच ने मीडिया को बताया कि कराची के सदर इलाके के पास कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर आठ से 10 आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं और हथगोले फेंके.

इमारत को भी आंशिक रूप से क्षति

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना, अर्धसैनिक रेंजरों और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किए गए ऑपरेशन में एक इमारत की चार मंजिलों को साफ कर दिया गया था. इसी बीच निकासी अभियान के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने चौथी मंजिल पर खुद को उड़ा लिया, इमारत को भी आंशिक रूप से क्षति पहुंची.

पुलिस ने कहा कि शक्तिशाली विस्फोट से आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए. पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और इलाके को घेर लिया. पुलिस ने शहराह-ए-फैसल के मुख्य रास्ते पर भी यातायात बंद कर दिया, जहां इमारत स्थित है. चश्मदीदों ने समाचार एजेंसी को बताया कि हमले के तहत इमारत की रोशनी बंद कर दी गई थी, जबकि गोलियों की आवाज और कई विस्फोटों को सुना जा सकता था.

ये भी पढ़ें- पार्टी का नाम और सिंबल छिनने पर बोले उद्धव- चोरी हजम नहीं होगी, शिंदे का जवाब- 50 MLAs, 13 सांसद, लाखों कार्यकर्ता चोर हैं क्या?

कई पुलिसकर्मी कार्यालय के अंदर

पुलिस ने कहा कि जब हमला हुआ उस समय कई पुलिसकर्मी कार्यालय के अंदर थे. उन्होंने कहा कि भारी हथियारों से लैस हमलावर इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल में घुसने में कामयाब रहे. प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है. शुक्रवार शाम जारी एक बयान में इसने कहा कि कराची पुलिस कार्यालय हमले का निशाना था. पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शाहबाज शरीफ ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवादियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की सराहना की.

प्रधानमंत्री ने कहा, आतंकवादियों ने एक बार फिर कराची को निशाना बनाया, लेकिन इस तरह की कायरतापूर्ण कार्रवाई पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकी. पूरा देश पुलिस और सुरक्षा संस्थानों के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा, आतंकवाद के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है.

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital